समाचार (Muzaffarnagar News)
पत्रकारों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हंसी-खुशी और रंगो के त्यौहार होली के पावन अवसर पर पत्रकारों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित पत्रकारों द्वारा चुटकुले, गीत,शेरो शायरी आदि सुनाए तथा एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाए देते हुए हंसी-खुशी के साथ त्यौहार को मनाने की बात की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त शहर के प्रकाश चौक स्थित सिटी न्यूज कार्यालय पर पत्रकारों का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के समस्त पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ेकार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, संपादक अंकुर दुआ, वरिष्ठ आर.पी.तोमर, डिस्टिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार रिषीराज राही, नरेन्द्र मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार सलेकचन्द पाल,शरद गोयल, पत्रकार राजेन्द्र कौशिक, श्यामा चरण पंवार, विजय कर्णवाल, राकेश शर्मा,सचिन जौहरी, डा.पी.के.श्रीवास्तव, सतपाल सिंह, प्रवीण सिंह, प्रेस फोटो ग्राफर राजू सिंह, पत्रकार संदीप वत्स पंडित जी,पत्रकार मुकेश त्यागी, विकास त्यागी, अमित सैनी, संजीव मलिक, सलाउददीन अब्बासी, संदीप रंजन, रोबिन सिंघल, पंकज चौधरी, पवन अग्रवाल, अंकित मित्तल, आदेश सैनी, प्रवेश मलिक, विजय कैमरिक, राकेश शर्मा, कमल मित्तल,तरूण पाल,अमित पुण्डीर, अमित पाल, पंकज ऐरन, गोपी सैनी, अभिषेक कुमार,प्रेस फोटोग्राफर भूषण पाल, बिल्लू चौधरी, प्रेस फोटो ग्राफर नीरज त्यागी, पत्रकार अनुज त्यागी, प्रेस फोटोग्राफर तवरेज खान, आदि प्रिट एवं इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकार तथा प्रेस फोटोग्राफर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अन्त मे सभी पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर एवं गले मिलकर रंगो से सराबोर होली के पर्व की शुभकामनाए दी।
होली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के जाने-माने रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी द्वारा संस्था के सदस्यों के परिवारों एवम् मेहमानों के लिए होली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न्यू दावत रेस्टोरेंट,लिंक रोड पर किया गया।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. राजकुमार गुप्ता, रो. मनोज शर्मा, रो. प्रदीप मंगल द्वारा बेमिसाल संयोजन के साथ सभी सदस्यों की फैमिली के द्वारा होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। मंच का संचालन एनी. मधु त्रिपाठी व एनी. रीति द्वारा बखूबी किया गया। क्लब के सभी बच्चों ने डांस,सोंग्स,प्ले किए। क्लब की महिलाओं ने भी बिहारीजी की सेवा और होली नाटिकाएं की।
मेहमानों का स्वागत किया गया। और समाज के चतुर्थ स्तंभ प्रेस मीडिया और पत्रकारों का भी अभिनंदन किया गया। क्लब के सचिव द्वारा सभी को किट व गिफ्ट बाटें गए। क्लब अध्यक्ष द्वारा सभी को शुभकामनाएं तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और सभी ने रात्रि भोज एक साथ लिया।
होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम इकाई भारत माता चौक द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू ने की तथा संचालन शाखा अध्यक्ष रविंद्र तालियांन ने किया सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना के साथ ही सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर चंदन का टीका लगाया बाद में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया संगठन के पदाधिकारीयो ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं और चुटकुलों से वातावरण को मनोरंजक बना दिया ढ्ढ बाद में सभी ने जलपान का आनंद लिया। कार्यक्रम में सर्वश्री प्रियांशु गोयल, रविंद्र तालियांन, अरुण रस्तोगी, डॉक्टर संजय अग्रवाल, शुभम संगल, शुभम गर्ग, सचिन शर्मा, अजय शर्मा, आकाश शर्मा ,शोभित, नीरज, वरुण, आकाश जैन, नीरज गोयल, नीरज गर्ग, सतीश सिंघल, अखिल शर्मा, पुष्पेंद्र, गौतम, विकास पाल, प्रवीण गोयल, विपुल मित्तल, हिमांशु गोयल, सचिन शर्मा, राजपाल कश्यप, आदि सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
शातिर गैंगस्टर के वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित ०१ नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा चलाये जा वांछि अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतू चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नई मंडी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी मु०नगर के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित ०१ नफर अभियुक्त साकिब पुत्र जरीफ उर्फ सुक्का निवासी ग्राम रथैडी थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० बबलू सिहं वर्मा, एसएसआई विकास कुमार, है ०का० अमित सिरोही शामिल रहे।
दुल्हन का स्टेज से फायर करने का वीडियो वायरल
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खतौली में शादी समारोह में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
दो दिन पहले वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो एक शादी समारोह का था। शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। इस दौरान दूल्हा नाच रहा था और पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एक माह पहले शादी समारोह की बताई जा रही है, लेकिन इस वीडियो को किसी ने बृहस्पतिवार को वायरल किया, जो एक ही दिन में खतौली व आसपास पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हुआ है। खतौली पुलिस ने वीडियो के बारे में सुराग लगाने शुरू किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान किसी ने पुलिस को वीडियो दूधली गांव की होने की जानकारी दी। वहां भी वीडियो के बारे में पता नहीं चल सका तो खतौली कोतवाली में दरोगा तपन जयंत की तहरीर पर अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। २० मार्च की शाम पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो दिखा कर ग्रामीणों से भी दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी कर रही है। सीओ खतौली ज्ञानेंद्र नागर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।
समाजवादी पार्टी ने डॉ राममनोहर लोहिया जी की मनाई जयंती
डॉ लोहिया के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की ११४ वी जयंती सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। सपा कार्यालय पर डॉ लोहिया की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी द्वारा डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वच्छ सादगी भरी राजनीति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष सभी के अधिकारों के लिए उनके विचार आज भी सबसे ज्यादा जरूरी है। आज भाजपा ने चुनावी चंदे को सरकार में शेयर धारक की तरह इस्तेमाल कर जिस तरह उधोगपतियों को सरकारी संसाधन लूटने की छूट दी है ऐसा कभी भारतीय लोकतंत्र में नही हुआ। उन्होंने सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों संघर्ष को अपनाकर भय भूख र्भ्ष्टाचार के खिलाफ संघर्ष अभियान का आह्वान किया। जयंती कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,वरिष्ठ सपा नेता रविन्द्र कुमार एडवोकेट,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल द्वारा भी विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह,धर्मेन्द्र सिंह पंवार, सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,सपा नेता मुकेश वशिष्ठ, सुमित पँवार बारी,मीर हसन, आशीष त्यागी, फिरोज अख्तर,विभोर त्यागी, तरुण सौदे एडवोकेट, सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष ड़ा हनीफ अंसारी एडवोकेट,शकील त्यागी, इकराम प्रधान,सलमान अली, प्रदीप डबास, नदीम मुखिया, अश्वनी कुमार,अब्बास अली, कृष्ण पाल सिंह, हाजी यामीन मंसूरी,हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दम
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहीद दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ में शहीद भगत सिंह युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धावक व धाविकाओं ने भाग लिया।विजेताओं को ट्रॉफी व नगद इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। शुकतीर्थ में शहीद भगत सिंह युवा दौड़ का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज ने फीता काटकर किया। १०० मी. दौड़ में सागर मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान हर्ष शुक्रताल ने दूसरा स्थान व साकिब मुजफ्फरनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिकाओं की तीन हजार मीटर की दौड़ में रूबी पचौण्डा ने प्रथम स्थान निशा मुजफ्फरनगर ने दूसरा स्थान व तनुजा शामली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ६ किलोमीटर की दौड़ में रवि मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान शिव मुजफ्फरनगर में दूसरा स्थान तथा संदीप भाटी लोहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता पुनीत खोखर ने विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम राशि का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सहयोगी के रूप में मोनू मलिक, आशीष धारीवाल, आकाश धारीवाल, मेघिन्दर बालियान,मनीष, आकाश शर्मा, राधे, अक्षय बालियान, गुरु साहब, बबलू, नितिन मलिक, रोहित कश्यप मुख्य भूमिका निभाई।
आधा दर्जन ट्यूबवेल पर चोरी से रोष
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्षेत्र में जँगली चोरों का आतंक लगातार जारी है अज्ञात चोरों ने देर रात्रि करहेडा गांव मे आधा दर्जन ट्यूबवेल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी किसान बृह्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके खेत गांव के जंगल में हैं। शनिवार की सुबह जब वह और पड़ोसी किसान बाबू , धर्मपाल, मांगेराम, सुक्रमपाल व सुरेंद्र खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने ट्यूबवेलो के मोटर स्टार्टर, गेट के ताले,केबल, कटाउट आदि टूटे व कटे हुए मिले चोरों ने किसानों का हजारो का नुकसान कर दिया जिसे देखकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। भोपा थाना क्षेत्र में चोर लगातार किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बना रहे हैं। अभी हाल ही में चोरो ने जौली क्षेत्र में पाँच व सीकरी क्षेत्र में आठ ट्यूबवेल पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। क्षेत्र में बढ़ती ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने शीघ्र टयुबवेल चोरों को पकड़ने की मांग की है।
महान क्रांतिकारियों को किया नमन
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों द्वारा शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारियों के भगतसिंह,सुखदेव व राजगुरु प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। व शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।साथ ही नारी शक्ति इकाई से जुड़ी महिलाओं व पूर्व सैनिकों व गणमान्यों को सम्मानित किया गया। संस्था से जुडतीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा किनारे स्थित कारगिल बलिदानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में जनरल एस एस ओसवाल ने क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। युवा गुड मॉर्निंग जैसे शब्दों के स्थान पर जय हिन्द का अभिवादन करें।राष्ट्र सेवा सबसे बड़ा कर्म है। सैनिकों का जीवन राष्ट्र को समर्पित होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने क्रांतिकारियों वीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल देते हुए कहा कि देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के जागने से ही देशवासी चौन की नींद सोते हैं। प्रवेश दीदी ने भी अपने सम्बोधन में क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के. पी. सिंह,प्रदेश संयोजक प्रवेन्द्र राठी,प्रदेश सचिव के. पी. पंवार,जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक,मांगेराम फौजी,सुनीता देवी,कविता चौधरी,मा.विजय सिंह,रुकमकेश,ईश्वर सिंह,राधेश्याम,राजकुमार, कैप्टन सुधीश,नीरज रॉयल,रामकुमार शर्मा,बृजवीर सिंह,मदनपाल सिंह एडवोकेट, महिपाल राठी,प्रदीप निर्वाल,बृजपाल सिंह,श्रवण कुमार कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों व अथितियों, गणमान्य व्यक्तियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
गोली मारकर किसान की हत्या
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव कुटबा में शनिवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस घटना को पुलिस अधिकारी संदिग्ध मान रहे हैं। संदिग्ध हत्या के कारण पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम कुटबा में ०१ व्यक्ति कृष्णपाल उर्फ नीटू पुत्र महीपाल निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर की अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शांति समिति की बैठक आयोजित
पुरकाजी। आगामी त्योहारों को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई । आज थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में, आगामी त्योहार व पर्व शांतिपूर्वक, सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।थानाध्यक्ष द्वारा लोकसभा 2024 इलेक्शन को मध्यनजर रखते हुए सभी जिम्मेदार लोगो की समय समय पर मीटिंग ली जा रही है! आचार संहिता लगी हुई है और धारा 144 प्रभावित है! थानाध्यक्ष ने डीजे पर शालीनता वाले गाने बजाने के लिए कहा तथा कार के शीशो पर फिल्म लगी हो तो हटा दें! होली पर सिन्थेटिक रंगो का इस्तेमाल ना करे! मीटिंग में डाक्टर संदीप वर्मा, हाफिज मोहसीन, निर्दोष जैन, मनीष गोयल, विपिन गोयल, पंडित भानू शर्मा, मेम्बर शाहआलम गौड़, अश्वनी कुमार, मनोज जोधा, मेम्बर नफीस फरीदी, लोग शामिल रहे!
होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के कैम्प कार्य साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने किया ।कार्यक्रम मे बोलते हुए पार्टी कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि होली मे अनेक रंग व गुलाल प्रयोग होता है। होली का त्योहार हमे अनेकता मे एकता का संदेश देता है हमारे देश मे विभिन्न धर्मो व जातियों के लोग निवास करते इस समय रमजान का पवित्र माह भी चल रहा है। अतः सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा की इस समय भारत मे लोकतन्त्र के सबसे बडे महापर्व लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। २०२४ के लोकसभा चुनाव मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने चुनाव न लडने का निर्णय लिया है।हमने अपनी पार्टी के पदाधिकारियो/सदस्यों को निर्देशित किया है की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो मे उस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान करें जो यह आश्वासन दे कि यदि आप हमारी पार्टी के उम्मीदवार के वोट देंगे ओर हमारी सरकार बनी तो हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को उनका हक दिलाने के लिए अलग राज्य का गठन कराएंगे।इस समय भारत मे लगभग २० अलग राज्यों कि मांग चल रही है।अतः सरकार को राज्य पुनर्गठन का आयोग गठन करना होगा। अपने जीवन सर्वधर्म सदभावना का पालन करें।प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि छोटे राज्यों का गठन होने से उन राज्यों के लोगो को रोजगार मिलेगा ।शासन प्रशासन व्यवस्था सुदृढ होगी ।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव मे हमारी पार्टी उसी उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान करेगी जो हमारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की मांग का समर्थन करेगा ।यह त्यौहार हमे भाईचारे का संदेश देता है।अतः शान्ति के होली का त्योहार मनाए।समारोह मे इमरान राव, शिहान वेदप्रकाश शर्मा डायरेक्टर इन्टरनेशनल स्टूडियो कराटे एकाडमी आफ इण्डिया,राजेश सिंह ,राजू, हरेन्द्र, मनीत अनिरुद्ध आदि ने भाग लिया।
मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। लोकसभा निर्वाचन-२०२४ को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बनाए गए स्ट्रांग रुमों व मतगणना की तैयारियों का लिया गया जायजा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से भ्रमण कर लोक सभा निर्वाचन २०२४ को शांतिपूर्ण स्वतंत्र निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत कुकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर मे बनाए गए स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रुमों में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, शौचालय, आवागमन, साफ-सफाई, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, मतदान के दिन मतगणना केंद्र पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना के समय समुचित टेबलों की व्यवस्था आदि की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, लोक निर्माण विभाग, मण्डी समिति के अधिकारीयो सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।।
त्यौहारों को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) त्यौहारों एवं लोकसभा निर्वाचन को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तितावी पर संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। त्यौहारों (होली, रमजान, ईद आदि) एवं लोकसभा निर्वाचन को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना तितावी पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वोंध्किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संभ्रांत लोगों को चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी एवं भयमुक्त होकर मतदान करने, प्रलोभन अथवा डरा/धमका कर वोट देने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वालोंध् अफवाह फैलाने वालों/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संभ्रांत लोगों से अपील की गयी कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अपने लाइसेंसी शस्त्र को थानेध्दुकान पर जमा करा दें। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना डा० रवि शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कविता पाठ तथा गायन प्रतियोगिता का हुआ अयाजन
खतौली। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु कविता पाठ तथा गायन प्रतियोगिता का संपादन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु कविता पाठ तथा गायन प्रतियोगिता का संपादन किया गया। तथा होली के रंग मतदाताओं के संग कार्यक्रम का भी संपादन किया गयाद्य प्रधानाचार्य अनुराग ने इस कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती नीरज शर्मा , श्रीमती नीतू जैन, श्रीमती नेहा जैन , श्रीमती बबिता जैन, कुमारी रचना, चंदन शर्मा, विकास कुमार आदि का आभार व्यक्त किया।
मतदान जागरूकता के लिए किया जागरूक
सिसौली ।कस्बे के श्रीमती मुखत्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत , प्राचार्य जितेंद्र सिंह तोमर एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सोनिया सैनी एवं विक्रम सिंह व श्रीमती सुनीता देवी अंकुर कुमार श्रीमती कविता देवी उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों का शुभारंभ किया गया ।जिसमें स्वयं सेविकाओं द्वारा कस्बे में रैली के माध्यम से मतदान में हिस्सा लेने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर मंजू टिकैत, श्रीमती सोनू टिकैत, श्रीमती अनीता टिकैत ने भी छात्राओं के राष्ट्रीय सेवा योजना में राष्ट्र प्रेम संबंधी कार्यक्रमों को सराहा।
चिकित्सालय का किया निरीक्षण
पुरकाजी। पुरकाजी ब्लॉक में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुगलकपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुगलकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तुगलकपुर चिकित्सालय के लिए ग्राम सभा स्तर से जनहित में चिकित्सालय की बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शिकायत तथा कार्य को अवरुद्ध किया गयाग् चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अवगत कराने के पश्चात क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी के द्वारा संबंधित ग्राम वासियों से वार्ता की गई जिसमें ग्राम प्रधान तथा अन्य विपक्षी सदस्य के साथ वार्ता कर कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु कहां गया तथा निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
हॉली का एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया गया त्यौहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होली का उत्सव हमेशा की तरह एक आनंदमय और रंगीन दिन के रूप में मनाया गया। होली एक हिन्दू प्रसिद्ध त्यौहार है जो प्रेम खुशियों और एकता का प्रतीक है। यह त्यौहार भारतीय समाज में सामाजिक समरसता और प्रेम की भावनाओं को बढावा देता है। होली के रंगो और खुशियों के आनन्द से सभी आनन्दित होते है।
इस महोत्सव के दिन, कॉलेज के छात्र और शिक्षक एक साथ मिलकर रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेली। व गाने, नृत्य, और मिठाई का आनंद लिया।
इस अवसर पर कॉलेज के निर्देशक डा0 अरविन्द कुमार ने कॉलेज के सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
इस अवसर पर कॉलेज पदधिकारी डा0 वैशाली सिंह, डा0 पोपिन कुमार , ईशान अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह, पल्लवी, रवि कुमार, कुलदीप सैनी, अनुराग, शफक्त, पीयूष कुमार, महीमा राणा, सलमान, शमी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, सना जैदी, एलिश, अश्वनी, पंकज, साहिब आदि उपस्थित रहे।
जल स्तर बढने से धरना हुआ समाप्त
शुकतीर्थ। शुकतीर्थ में बाण गंगा का जलस्तर घटने से नाराज अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे साधु संतों की मेहनत रंग लाइ। धरने के तीसरे दिन गंगा का जलस्तर बढ गया है। धरने पर पहुंचे सिचाई विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार पांडेय ने शुकतीर्थ गंगा में लगातार जल देने का आश्वासन देकर धरने के समाप्त कराया। धरने पर उपस्थित साधु संतों ने सहायक अभियंता से हाथ में गंगाजल लेकर शपथ दिलवाई कि गंगा में लगातार जल दिया जायेगा। इसके उपरांत साधु सतों ने धरना समाप्त किया।
कारोबारी के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के सदस्य एवं उद्यमी मोहन प्रकाश बंसल के निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। गई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
जानसठ रोड स्थित संगम विहार कालोनी निवासी सर्विसेज क्लब के सदस्य एवं उद्यमी मोहन प्रकाश बंसल का आज सुबह निधन हो गया। बताया जाता है कि श्री बंसल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया। समाजसेवी मोहन प्रकाश बंसल के निधन की खबर से शहर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक, सामाजि एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,उद्यमियो एवं समाजसेवियो तथा धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की।
जयंत चौधरी करेंगे 28 मार्च से 4 अप्रैल तकचुनावी सभाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रालोद के मुखिया भी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की तैयारी कर चुके हैं। होली के बाद २८ मार्च से जयंत अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए अमरोहा में पहली जनसभा वो भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए कर रहे हैं। इसी दिन जयंत की दूसरी चुनावी सभा बिजनौर से उनके अपने प्रत्याशी विधायक चंदन सिंह चौहान के लिए तय की गयी है। जयंत चौधरी का वेस्ट यूपी में पहला चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय कर दिया गया है। ४ दिवसीय इस कार्यक्रम में वो मुजफ्फरनगर सहित पांच जनपदों में आठ चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जिनमें दो रालोद और तीन भाजपा प्रत्याशियों के लिए होंगी। संजीव बालियान और राजकुमार सागवान के लिए जयंत इन चार दिनों में दो-दो चुनावी जनसभा करेंगे।
28 मार्च से 4 अप्रैल तक अमरोहा, मेरठ, शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जनपदों में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी कैराना, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, कंवर सिंह तंवर अमरोहा के साथ ही रालोद प्रत्याशी राजकुमार सागवान बागपत और चंदन चौहान बिजनौर के लिए आठ जनसभा करने जा रहे हैं।
केन्द्रीय राजनीति के लिए हॉट सीट माने जाने वाली मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे, जहां पिछले चुनाव में उनके पिता ने उनको हराने का काम किया था। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों बुढ़ाना और चरथावल में रालोद के प्रभावी असर को अब वो भाजपा के पक्ष में भुनाने का काम करेंगे। यहां एक में जयंत का अपना विधायक है तो दूसरी विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक सपा से विधायक हैं। बुढ़ाना और चरथावल सीट पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जयंत चौधरी ने अपनी जनसभा संजीव बालियान के पक्ष में यहां रखी हैं। पहली जनसभा बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में रखी गई है। यहां पर जयंत के साथ ही हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने की भी संभावना है, ताकि भाजपा के पक्ष में पिछड़-अति पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को पूरी तरह से साधना का काम रालोद और भाजपा नेता कर सकें। बता दें कि संजीव बालियान की ससुराल हरियाणा में ही है और वहां के नेताओं का उनको पूरा सहयोग मिलता रहा है। दूसरी जनसभा दो अपै्रल को चरथावल क्षेत्र में होगी।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह लोकसभा चुनाव के लिये अपने चुनावी अभियान की शुरुआत २८ मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि रालोद अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय हो चुका है और वो सबसे पहले गठबंधन प्रत्याशी भाजपा नेता कंवर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। २८ मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में वो पहली जनसभा करने जा रहे हैं। २८ मार्च की दोपहर १२ बजे अमरोहा में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में जयंत विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन २८ मार्च की दोपहर १.०० बजे बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर बिजनौर में राजग प्रत्याशी रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
३१ मार्च को ११ बजे मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में बड़ी जनसभा की जायेगी। इसी दिन ३१ मार्च को २ बजे गांव रोहटा में रालोद नेता और एनडीए से बागपत सीट के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। २ अप्रैल को कैराना लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में ऊन में और २ बजे बागपत की ढिकौली में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। ४ अप्रैल को ११ बजे बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में चरथावल में और इसी दिन २ बजे मोदीनगर के भोजपुर में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।


