वैश्विक

Rajasthan: हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े लूटा यूको बैंक

Rajasthan: बारां जिले में हथियारबंद दो लुटेरों ने आज दिनदहाड़े एक बैंक को निशाना बना लिया. लुटेरों ने सीसवाली थाना इलाके के बड़गांव में लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यहां हथियारबंद दो युवकों ने यूको बैंक में घुसकर बैंककर्मियों से करीब 10 लाख 75 हजार रुपये लूट लिए. दोनों नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है.

Rajasthan पुलिस के मुताबिक सुबह मैनेजर कुछ देर पहले ही कैश लेकर बैंक पहुंचे थे. उसके कुछ देर बाद ही दो युवक हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक के भीतर पहुंचे. अंदर पहुंचते ही उन्होंने दो हवाई फायर किए. इससे बैंककर्मी दहशत में आ गए. इसके बाद युवकों ने बैंककर्मियों के हाथ ऊंचे करवाए और कैशियर के पास रखी हुई करीब 10 लाख 75 हजार की राशि अपने बैग में भर ली. देखते ही देखते कुछ देर में दोनों युवक वहां से बाइक लेकर फरार हो गए.

बैंक में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ तौर से युवकों को वारदात को अंजाम देते देखा जा सकता है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय सीसवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की सूचना के लगने पर पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और डीएसपी श्योजीलाल मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली. बदमाशों के नकाबपोश होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है.

बैंक के बाहर और अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा से उनके आने जाने के रास्तों की पहचान की जा रही है. फिलहाल सूचना के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी शुरू कर दी गई है. पुलिस जल्दी बदमाशों को पकड़ लेने का दावा कर रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nineteen =