बुढ़ाना कोतवाली टीम ने सलमान उर्फ पंडित की हत्या में दो गिरफ्तार किये
बुढ़ाना। बुढ़ाना पुलिस ने गांव मंदवाडा में बीती मंगलवार की देर रात हुई सलमान उर्फ पंडित की हत्या में नामजद हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है।
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 2 हत्यारोपियो को किया गिरफ्तार। @muzafarnagarpol बुढ़ाना इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह की अपराधियो पर धरपकड़ जारी।3 दिन पूर्व मजदूर की हत्या में चल रहे थे वांछित। 1 आरोपी अभी भी फरार दबिशें जारी। हत्या में प्रयुक्त कैची बरामद की pic.twitter.com/PyuzxE9Pkb
— News & Features Network (@mzn_news) January 9, 2021
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के दिन बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल द्वारा गठित की गई टीम ने चंद घंटों में ही वांछित बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में अभियान चलाते हुए दो बदमाशों को बायवाला चौराहे से उस समय मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पकड़ा
जिस समय दोनों कहीं और भागने की तैयारी में बस की इंतजार कर रहे थे। पुलिस की इस टीम का नेतृत्व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने किया।
पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार. जानकारी देते गिरजा शंकर त्रिपाठी(सीओ बुढाना) @muzafarnagarpol pic.twitter.com/jCRpQM0miO
— News & Features Network (@mzn_news) January 9, 2021
जिसमें उप निरीक्षक नरेश भाटी, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित और महिला कांस्टेबल नीशू थे। इस टीम ने जिन बदमाशों को पकड़ा उन्होंने अपने नाम सुएब पुत्र शानू और फिरोज पुत्र मेहरदीन उर्फ मेहरु निवासीगण ग्राम मंदवाडा कोतवाली बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने बीती मंगलवार की देर रात गांव मंदवाडा में सलमान उर्फ पंडित की पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मृतक सलमान उर्फ पंडित की हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर तीसरे हत्यारे की भी तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मंदवाडा निवासी सईद उस्मानी के लगभग २६ वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ पंडित उस्मानी की गांव के ही सुऐब व अन्य युवकों ने मजदूरी के रुपये मांगने पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।
