Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान आन्दोलन को मजबूत करने की अपील की

मुजफ्फरनगर। सपा नेताओ ने किसान आन्दोलन को मजबूत करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब 44 दिनो से तीन कृषि कानूनो को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर किसान आन्दोलन चल रहा है

 हालांकि कृषि बिल के सम्बन्ध मे किसान प्रतिनिधियो व सरकार के बीच कई दौर की बात हो चुकी है। परन्तु अभी तक दोनो पक्षो के बीच हुई वार्ता सार्थक नही हो सकी है।

अब फिर से 15 जनवरी 2021 को किसानो से वार्ता प्रस्तावित है। किसान आन्दोलन को मजबूत करने के उददेश्यय से नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चान्दपुर पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व अन्य सपाईयो ने जनसम्पर्क कर ग्रामीणो से किसान आन्दोलन को और अधिक मजबूती देने की अपील की।

उसमपाल ठेकेदार के आवास पर आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणो ने सपा नेता गौरव स्वरूप,शलभ गुप्ता एड.,जनार्दन विश्वकर्मा आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान रितिक कुमार,सहदेव सिह, कर्मवीर प्रधान,नरेन्द्र सिह, भागमल सिह,जय सिह, कालू,चरण सिह,महेन्द्र सिह, हर्ष,अरूण व रजत आदि अनेक सपाई मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =