Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूरी तैयारी से पंचायत चुनाव लडेगी भाजपाः कर्मवीर

मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। पंचायत चुनाव मे पार्टी को आशातीत सफलता सिर्फ तब ही मिल सकती है कि जब सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी हित मे कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तथा पंचाचत चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बनाए।

गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आसन्न पंचायत चुनव की तैयारियों के सम्बन्ध मे आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। भाजपा जिला कार्यालय पर पंचायत चुनाव मे सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

पंचायत चुनाव की तैयारियो को आहूत समीक्षा बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री हरीश जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के लिए प्रान्तीय नेतृव्त के आहवान पर समीक्षा बैठक कर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

ताकि पार्टी इन चुनावो मे शानदार जीत दर्ज कर सके। बैठक मे 43 वार्डो के पदाधिकारी,29 मंडल अध्यक्षो सहित जिला व शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक के उपरान्त कोर कोर ग्रुप की भी बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रदेव शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी,वरिष्ठ नेता डा.वीरपाल निर्वाल, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,संजय गर्ग,संजय अग्रवाल, विरेन्द्र पाल, राजीव गर्ग,नितिन मलिक,अतुल सैनी सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + five =