Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्कूल संचालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर आज एफलाइटिड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों स्कूल संचालकों ने बताया कि कोविड-१९ का अत्यधिक प्रभाव शिक्षण संस्थाओं पर पड़ रहा है

जिससे विद्यालय में शिक्षा का बुरा असर पड़ रहा है दूसरी ओर स्कूल संचालक भी इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं शिक्षण संस्थाओं के बंद होने के कारण अध्यापकों का वेतन विद्युत बिल आदि का खर्च बढ़ता जा रहा है

उपरोक्त खर्चों के नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त फंड भी नहीं है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है विद्यालय के कारण बैंक कर्मी स्कूल संचालकों को भय दिखा रहे हैं

हम चाहते हैं कि सर्वप्रथम बेसिक व जूनियर स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान करें जिससे विद्यालय में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से बच जाए आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम दिया गया ज्ञापन देने वालों में प्रवेंद्र दहिया रविंद्र सिवाच कुलदीप सुभाष चंद्र पाल सिंह चंद्रवीर सिंह सुरेश चंद्र त्यागी अनिल शास्त्री सुधीर विद्वान विकास बालियान सन्नी मलिक अनिल आर्य मोहम्मद सौभान सुरेश पाल पाल सिंह पुंडीर यशवीर राणा आदि दर्जनों स्कूल संचालक मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 11 =