वैश्विक

Vietnam: धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून Truong My Lan (Trương Mỹ Lan) को मौत की सजा

Vietnam ने अपने अब तक के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन को मौत की सजा सुनाई है. रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन को देश के अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने गुरुवार को मौत की सजा सुनाई.

सरकारी मीडिया थान निएन ने इसकी जानकारी दी. रियल एस्टेट कंपनी वान थिन्ह फैट के 67 साल की अध्यक्ष पर 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था. जो देश की 2022 जीडीपी का लगभग 3 फीसदी है.

उसने 2012 से 2022 के बीच सैगोन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक को अवैध रूप से नियंत्रित किया ताकि हजारों शेल कंपनियों के जरिये और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर इन फंडों को निकाला जा सके. अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सबसे हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी में से एक थी. भ्रष्टाचार विरोधी अभियान 2022 के बाद से तेज हो गई है.

वियतनाम में तथाकथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने वियतनामी राजनीति के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने भी इस अभियान में फंसने के बाद मार्च में इस्तीफा दे दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =