उत्तर प्रदेश

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मचारी Sandeep Kumar Dubey एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

औरैया जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्वत लेने वाला बिजली विभाग का कर्मचारी Sandeep Kumar Dubey एंटी करप्शन टीम के हत्थे गया। टीम ने आरोपी कर्मचारी Sandeep Kumar Dubey को कानपुर के रतनलाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर गोविंद नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन फाइल व अन्य वित्तीय कार्यों को पूरा कराने के लिए उसे Sandeep Kumar Dubey छह महीने से टरकाया गया। इसके बाद रिश्वत के जरिए फाइल पास कराने का आश्वासन दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने मामले में एंटी करप्शन थाना कानपुर में संपर्क किया। टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम को पांच अप्रैल को शिकायतकर्ता कानपुर नगर के थाना चकेरी रामपुरम कंचन बिहार निवासी सेवानिवृत लेखाकार अनिल कुमार शर्मा ने पूरा मामला बताया। कहा कि वह औरैया विद्युत वितरण खंड दक्षिणांचल कार्यालय में 10 मार्च 2016 से 30 जून 2023 तक तैनात थे। 30 जून 2023 को वह सेवानिवृत्त हो गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + nine =