गुजरात कैडर के IAS रहे एके शर्मा भाजपा में शामिल, MLC बनने के बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी।
गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
ऐसी अटकलें हैं कि 12 MLC सीट (विधान परिषद) पर हो रहे चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। शर्मा ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया था। उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था।
आज पूर्व आई.ए.एस अधिकारी श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की विचारधारा से जुड़े श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नई गति मिलेगी। pic.twitter.com/kTRZD8MYfE
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) January 14, 2021
टाटा नैनो को गुजरात लाने में अहम भूमिका
शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में 11 अप्रैल 1962 को हुआ। 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS शर्मा ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर्स किया। टाटा नैनो को गुजरात लाने, राज्य में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका अहम रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और अमेरिका से स्ट्रक्चरिंग टैरिफ की ट्रेनिंग भी ली है।
18 साल से मोदी के भरोसेमंद
जून 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आने वाले शर्मा PMO में ज्वॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए थे। 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया।

