Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कस्बा खतौली अंतर्गत जानसठ रोड गांव लाड़पुर के समीप घने कोहरे में भिडे वाहन, कई घायल

मुजफ्फरनगर/खतौली। कस्बा खतौली अंतर्गत जानसठ रोड गांव लाड़पुर के समीप दिन निकलते ही घने कोहरे के चलते कार और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई

गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी आसपास के राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी ११२ डायल ने दोनों वाहनों को सड़क से एक साइड करा मार्ग सुचारू कराया 

बताया जा रहा है कि एक परिवार बिजनौर से कार द्वारा दिल्ली जा रहा था कि अचानक सामने से घने कोहरे के चलते ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर जोर दार टक्कर मार दी

जिसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार आज प्रातः कस्बा खतौली के जानसठ रोड स्थित गांव लाडपुर के समीप उस वक्त सनसनी फैल गई जब बिजनोर की तरफ से आ रही कार में खतौली की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी

टक्कर लगते ही कार में चीख-पुकार मच गई आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना यूपी ११२ डायल पर दे दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ११२ डायल कर्मियों ने किसी तरह कार से सभी लोगों को बाहर निकलवाया और मुख्य सड़क से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को एक साइड करा मार्ग सुचारू कराया।

इस भीषण सड़क हादसे में ईश्वरीय कृपा रही की किसी को चोट नही लगी बताया जा रहा है की एक परिवार जनपद बिजनोर से चलकर जानसठ -खतौली के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था जहां कस्बे के गांव लाडपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही के चलते कार में टक्कर मार दी

हालाँकि टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है लेकिन कार का ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है खबर लिखे जाने तक दोनों में कोई समझोता या थाने में कोई मामला दर्ज नही हो सका था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =