Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जयंत चौधरी की मौजूदगी मे निकला रोड शो-प्रचार के आखिरी दिन कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन एक और जहां बसपा व कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थको ने चुनाव प्रचार मे ताकत झोंकी। वहीं दूसरी और भाजपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा.संजीव बालियान के समर्थन मे रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी शक्ति रथ पर सवार हो रोड शो मे शामिल हुए।

गठबंधन प्रत्याशी डा.संजीव बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, बुढाना क्षेत्र से से पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक आदि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ शक्ति रथ पर सवार रहे। भौराकला, अलावलपुर माजरा, आदमपुर, अलीपुर अटेरना, अलियारपुर, अटाली, इटावा, बिटावदा,कुटबा-कुटबी आदि विभिन्न गांवो से होकर निकले इस रोड शो मे बाईक सवार युवा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

मार्ग में क्षेत्रिय ग्रामीणो द्वारा रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं डा.संजीव बालियान का स्वागत किया गया। दोपहर पश्चात यह रोड शो समाप्त हुआ। इस दौरान अनेक युवा रोड शो मे मौजूद रहे।

 

एक दर्जन वाहन स्वामियों के खिलाफ चुनाव में वाहन ना देने वाले एआरटीओ ने की कार्यवाही
मुजफ्फरनगर।लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन दिन रात मेहनत करके लगा हुआ हैं और एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा व एआरटीओ सुशील मिश्रा भी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वाहन स्वामियों को वाहन-बस आदि का अधिग्रहण के लिए पहले ही नोटिस भेज चुके है और वाहन स्वामियों को नोटिस मिलने के बाद भी गाड़ी लेकर नहीं पहुंचने वालों पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दे चुके हैं

आज एआरटीओ सुशील मिश्रा ने करीब एक दर्जन वाहन स्वामियों पर कार्यवाही भी की हैं और अन्य वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हए कहा कि वह अपने वाहन को दी गई जगह पहुंचाएं नही तो अन्य के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उलेखनीय हैं कि सन २०२४ लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के कार्य में लगे सुरक्षाबलों, उड़न दस्ता और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हल्के और भारी सभी प्रकार के वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

वाहन मालिकों को नोटिस के माध्यम से इसकी सूचना भी पहले से दी जा चुकी है। इसके बाद भी कुछ लोग वाहनों को निर्धारित तिथि पर विभाग को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि करीब एक दर्जन वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =