Lok Sabha Election 2024: थम गया चुनाव प्रचार, हो गया मतदाता भी तैयार-ताकत झौंक दी प्रत्याशियों ने
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) लोकसभा चुनाव-२०२४ (Lok Sabha Election 2024) में प्रचार के अंतिम समय में सभी प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताकत झौंक दी तो वहीं पुलिस प्रशासन ने भी वोटिंग दिवस पर शांति और व्यवस्था बनाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों को रवानगी देने को कमर कस ली।
Lok Sabha Election 2024 के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों को २५ जोन और १६९ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। १९ अपै्रल को मतदान दिवस के लिए जिले में मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय सीटों के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। इसके लिए जिले में २१.१२ लाख मतदाता पंजीकृत हैं। मुजफ्फरनगर में सांसद चुनने के लिए जिले की चार विधानसभा सीटों के साथ ही मेरठ की सरधना सीट पर मतदान होगा।
इन पांच सीटों के लिए १८.१६ हजार वोटर अपना वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं। जिले में मतदान के लिए १९७२ पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इन पर टीमों को १८ अपै्रल को भेजा जायेगा, जबकि बुधवार १७ अपै्रल की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने जा रहा है।
जनपद मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में विभाजित हैं। खतौली, मुजफ्फरनगर सदर, चरथावल और बुढ़ाना विधानसभा सीटों के मतदाता जहां मुजफ्फरनगर का सांसद चुनने के लिए वोटिंग करेंगे तो पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर विधानसभा सीटों के वोटर बिजनौर का सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की तैयारी में हैं।
मुजफ्फरनगर जिले की इन छह सीटों पर २१ लाख १२ हजार ७५१ वोटर पंजीकृत हैं। इनमें ११ लाख २२ हजार ३१७ पुरुष, ९ लाख ९० हजार ३११ महिला और १२३ थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें से पुरकाजी और बिजनौर के ६ लाख ६३ हजार ९६३ वोटर बिजनौर सीट के लिए वोटिंग करेंगे। पुरकाजी में ३३४७९६ वोटर हैं, जिनमें १७८१५७ पुरुष, १५६६२७ महिला १२ थर्ड जैंडर शामिल हैं और मीरापुर में ३२९१६७ वोटर हैं, इनमें १७३६२० पुरुष, १५५५३२ महिला और १५ थर्ड जैंडर वोटर हैं।
मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार १८ लाख १६ हजार २८४ वोटर पंजीकृत हैं। इनमें ९६८२६५ पुरुष, ८४७८७५ महिला और १०९ थर्ड जैंडर वोटर शामिल हैं। सबसे ज्यादा वोटर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में हैं, यहां तीन लाख ९६ हजार ९६६ मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता दो लाख १२ हजार ८०७ हैं। महिला मतदाता एक लाख ८४ हजार १५२ हैं। सात थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे कम वोट खतौली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख ३१ हजार ३४ हैं।
इनमें पुरुष मतदाता एक लाख ७५ हजार ३१४ हैं और महिला मतदाता एक लाख ५५ हजार ६९९ हैं। यहां २१ वोट थर्ड जेंडर के हैं। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र की बुढ़ाना विधानसभा में कुल वोटर ३९६९६६, चरथावल में ३४६३७३, मुजफ्फरनगर सदर में ३७४४१५, खतौली में ३३१०३४ और मेरठ जनपद की सरधना सीट पर ३७२१५५ हैं।
वहीं जनपद में छह विधानसभा सीटों को लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए २५ जोन और १६९ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मीरापुर और खतौली को संवेदनशील मानते हुए सर्वाधिक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। बताया कि बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा को ४-४ जोन में बांटा गया है। बुढ़ाना में ३३ और चरथावल में २५ सेक्टर बनाये गये हैं।
पुरकाजी में ३ जोन और २४ सेक्टर, मुजफ्फरनगर सदर में ३ जोन और २३ सेक्टर, खतौली में ५ जोन और ३१ सेक्टर तथा मीरापुर में ६ जोन और ३३ सेक्टर बनाये गये हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में ९-९ स्थेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं। सभी छह विधानसभा सीटों पर ८६८ पोलिंग स्टेशनों में १९७२ पोलिंग बूथ बनाये गये हैं।
१८ अपै्रल को इनके लिए नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी है। १६२ शहरी और ७०६ ग्रामीण पोलिंग बूथों को ऑनलाइन किया जायेगा, जहां से मतदान पर निर्वाचन आयोग सीधी निगरानी कर सकेगा। बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इसके लिए प्रत्याशियों ने अंतिम प्रचार के लिए पूरा जोर लगा दिया है।

