Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किये

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर इरा की चेयरमैन विजिट मे संस्था की उपलब्धियो/संस्था द्वारा प्रदत्त सेवाओ पर प्रकाश डाला गया। सर्वप्रथम चेयरमैन श्रीमति संतोष शर्मा का कार्यक्रम मे पहुंचने पर बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान एक वैलकम सोंग भी गाया गया। मुजफ्फरनगर इरा की प्रेजीडेन्ट श्रीमति नीलिमा शर्मा को सचिव उषा गर्ग द्वारा कॉलर पहनाया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा को अध्यक्ष श्रीमति नीलिमा द्वारा कॉलर पहनाया गया।

इसके पश्चात क्लब आईएसओ श्रीमति भावना सिह ने इनरव्हील प्रार्थना के साथ सभा को प्रारम्भ किया। सभा का संचालन क्लब की सदस्या शैफाली शर्मा द्वारा किया गया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के द्वारा सभी एक्सूटिव की फाईल चैक की गई। तत्पश्चात क्लब की सचिव ने अपनी रिपोर्ट पढी। क्लब की कोषाध्यक्ष ने भी अपना बजट पेश किया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा द्वारा एडीटर की ई-मैग्जीन का विमोचन किया। क्लब की सदस्या शैफाली शर्मा द्वारा डिस्टिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा का बायोडाटा पडा गया।

चेयरमैन सन्तोष शर्मा ने इनरव्हील क्लब के विषय मे नई-नई जानकारी दी। इस दौरान सभी सदस्यो को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान समस्त रोटेरियन उपस्थित रहे।

आज एक बडा प्राजेक्ट भी किया गया। जिसमें सभी सदस्यो ने निराश्रितो को डबल बैडशीट व तकिये,जुराबें,मास्क मूंगफली रेवडी आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान डांस भी प्रस्तुत किया गया।

सभा का समापन राष्ट्रीयगान से हुआ। इस दौरान इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 2 =