Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली के मौहल्ला शिवपुरी में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

मुज़फ्फरनगर/खतौली। जनपद के कस्बा खतौली के मौहल्ला शिवपुरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मौहल्ले में एक नव युवक द्वारा फांसी के फंदे पर लटककर आत्म हत्या कर ली गई 

युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे कसबे में फैल गई उधर सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव् को कब्जे में लेकर जहां परीक्षण को भेज दिया

तो वहीं आगे की कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना खतौली अंतर्गत मौहल्ला शिवपुरी में देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब मौहल्ला वासियों को पता चला की एक नव युवक ने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली।

युवक की शिनाख्त ऋतिक पुत्र विनोद के रूप में हुई जो अपने परिवार के साथ मौहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था बताया जा रहा है की जिस वक्त युवक ने आत्म हत्या की उस वक्त घर पर कोई नही था

युवक देहरादून में नोकरी करता था जोकि दीपावली पर अपने घर आया हुआ था। युवक द्वारा आत्म हत्या किये जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से जानकारी ली

पुलिस ने शव् को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम को भेज दिया तो वहीं आगे की कार्यवाही में जुट गई इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी खतौली एच घ्न सिंह ने बताया की एक नव युवक द्वारा आत्म हत्या का मामला प्रकाश में आया है

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया है परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर या किसी तरह की कार्यवाही किये जाने की बात नही कही गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =