Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा के दोनों एमएलसी प्रत्यशियों के एमएलसी बनने की खुशी मनाई

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा के दोनों एमएलसी प्रत्यशियों पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता अहमद हसन व सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य बनने पर सपा में हर्ष की लहर है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनकी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को विधान परिषद सदस्य बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्ण सम्मान देने का काम किया है

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि नवनिर्वाचित एमएलसी राजेन्द्र चौधरी वरिष्ठ कुशल राजनीतिक शख्सियत है जो सपा हाईकमान में मुख्य प्रवक्ता व रणनीतिकार के तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है

उनके पुनः विधान परिषद सदस्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सपा के सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको में खुशी की लहर है मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस दूरगामी निर्णय पर उनका आभार व्यक्त करती है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =