Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुरूद्वारा रोडवेज के निकट गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। 10वें श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरूद्वारा रोडवेज के निकट बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व से दो दिन पूर्व श्री गुरूद्वारे साहिब में अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया था। आज बुधवार को उसकी समाप्ति हुई।

गुरूद्वारा गांधी कालोनी के कीर्तनी जत्थे भाई वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत िंसंह जी ने ऐतिहासिक कथा प्रस्तुत की और बताया कि गुरू गोविंद सिंह महाराज का जन्म 22 दिसम्बर 1666 को पटना साहिब में हुआ था। गुरू जी ने देश और कोम की खातिर दो पुत्रों को जंग के मैदान में बलिदान करा दिया 

उनके दो पुत्रों को मुगल शासक ने दीवार में चिनवा दिया। अमृतसर से पधारे ज्ञानी जत्थे ने कीर्तन कर जत्थे को निहाल किया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से लोगों ने गुरू दरबार में शीश झुकाया।

कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष चौधरी को सम्मानित किया गया। समर्पित युवा द्वारा ब्लड कैम्प लगाया गया। स0 अमरजीत सिंह व धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया।

व्यवस्था को सम्भालने के लिए सिख समाज के युवा मौजूद रहे। दशमेश खालसा दल ने व्यवस्था के साथ.साथ लंगर की व्यवस्था भी सम्भाली। सभी ने पंगत में बैठकर लंगर छका।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरू िंसह सभा के प्रधान अमरजीत सिंह सिड़ाना महासचिव स0 धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी स0 गुरप्रीत सिंहए सुखदर्शन सिंह बेदी गुरनाम सिंह हरजीत सिंह

सुखमेंद्र सिंहए विरेंद्र सिंहए देवेंद्र सिंह चड्ढाए जगप्रीत सिंहए हरप्रीत सिंह सन्नीए गुरचरण सिंहए बलकार सिंहए त्रिलोचन सिंह मानए तीरथ सिंह गम्भीर

सुखवीर सिंह रावलए जितेंद्र पाल सिंहए अलविंद्र िंसह मिन्टूए वजीर सिंहए सुरजीत सिंहए सण् रणजीत सिंह मीरांपुरए सण् रविंद्र सिंह झझए दिवप्रीत सिंह राजपालए गुरचरण सिंह मलिकए सण् देवेंद्र सिंह नागपालए वजीर सिंह ग्रोवरए सण् चरणजीत सिंह कोहलीए यशप्रीत सिंहए गोपाल सिंहए अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =