फिल्मी चक्कर

सुशांत सिंह और अमृता पुरी के साथ काम करने को लेकर अमित साध ने की खुलकर बात

निर्देशक विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर, अरुण जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, जी5 की ‘जीत की जिद’ इस सप्ताह के प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘जीत की ज़िद’ कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन।

अमित साध, जो सीरिज में मेजर दीप सिंह की भूमिका कर रहे हैं, ने अपने सह-कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और कहा, “यह वास्तव में बहुत अच्छा अनुभव था। अमृता वास्तव में जीवन से भरपूर हैं और एक महान इंसान है। स्क्रीन पर हमने काफी इंटेन्स और भावनात्मक दृश्य किये है, लेकिन असल जीवन में उनके साथ बिताया वक्त मजेदार था।”

सुशांत सिंह के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अमित ने कहा, “सुशांत सर एक बहुत अच्छे दोस्त और बहुत अच्छे सहयोगी व्यक्ति हैं। उनके आसपास रहने से हमेशा घर जैसा महसूस होता था और वह उन सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा।”

यह सीरिज मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है। एक सिपाही के जीवन को हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सीरिज में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है।

‘जीत की ज़िद’ में अमित साध, अमृता पुरी और सुशांत सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 ‘जीत की जिद’ का प्रीमियर 22 जनवरी को जी5 पर किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =