श्रीराम कॉलेज की 4 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक और 10 विद्यार्थियों ने किया यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित यूनिवर्सिटी टॉपर्स की मेरिट लिस्ट में श्रीराम कॉलेज की चार छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कर श्रीराम कॉलेज एवं जनपद का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एम0जे0एम0सी की छात्रा अपर्णा त्यागी ने (82.55 प्रतिशत), ललित कला संकाय में एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स पाठ्यक्रम की छात्रा आस्था सिंह (80.70 प्रतिशत), एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की छात्रा कु0 अदिति (78.90 प्रतिशत) और एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा ईशा गर्ग (73.90 प्रतिशत) अंकों को प्राप्त कर प्रस्तावित 9 मार्च में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालां की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 10 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टॉपर्स के अतिरिक्त 10 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जिसमें एम0एस0सी माइक्रोबॉयोलॉजी पाठ्यक्रम की हुमा राणा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ललित कला विभाग के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम में 76.90 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कुमार ने दूसरा, 73.75 प्रतिशत अंकों के साथ शिप्रा सिंह ने तीसरा, 69.55 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत राही ने चतुर्थ और और अंशुल प्रभाकर ने 68.50 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।
जहां एक ओर ललित कला विभाग के ही अन्य पाठ्यक्रम एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स से विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर 79.05 प्रतिशत अंकों के साथ नवीन नेगी, तीसरे स्थान पर 75.15 प्रतिशत अंकों के साथ कृतिका सिंह, चौथे स्थान पर 74.95 प्रतिशत अंकों के साथ मेघा कपूर और पांचवें स्थान पर 71.15 प्रतिशत अंकों के अंकित कुमार बिसवास पंचम ंस्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर ललित कला विभाग के ही पाठ्यक्रम फैशन डिजाईनिंग से कु0 रूकसार ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध शैक्षिक संसाधन एवं सुविधाओं के साथ-साथ लाइब्रेरी में उपलब्ध उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को दिया।
ग्रामीण परिवेश एवं सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करने वाले परिवार से संबद्ध एम0जे0एम0सी की यूनिवर्सिटी टॉपर अपर्णा त्यागी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में विषय से संबंधित विश्व के अनेक विद्वानों की पुस्तकों का अघ्ययन एवं विभाग के अघ्यापकों के मार्गदर्शन से ही सफलता संभव हो पाई है।
उसने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई का शौक रहा है और भविष्य में शिक्षा के क्षेघ्घ्त्र में अपना करियर बनाना चाहती है। एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स की विश्वविद्यालय टॉपर आस्था सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दिए मार्गदर्शन को दिया।
उसने कहा कि जहां माता-पिता ने हमेशा हौंसला बढ़ाया हैं वहीं श्रीराम कॉलेज ने सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग भी दिखाया। वहीं एम0एफ0ए के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की यूनिवर्सिटी टॉपर कु0 अदिति ने विभागों द्वारा कराए जाने वाले प्रयोगात्मक कार्य को सफलता का मूलमंत्र बताया।
एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय टॉपर ईशा गर्ग ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण एवं गुरूजनों के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने 9 मार्च को होने वाले प्रस्तावित 32वें दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक के लिए अलग-अलग संकाय से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाना और कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल जी से पुरस्कार प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक स्वर्णीम पल होता है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग तो महत्वपूर्ण रहा ही है साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जाने वाली कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन भी बहुमूल्य रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है जोकि उनके भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होता है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेघ्घ्त्रों में भी शानदार प्रदर्शन कर श्रीराम कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान ने कहा कि ललित कला विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष पर बना हुआ है जो हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके लिए विद्यार्थी एवं प्रवक्ता बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्राएं हर वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर विभाग एवं महाविद्यालय का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में भविष्य में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।


Видео для взрослых можно транслировать на надежных платформах для обеспечения конфиденциальности.Откройте для себя гарантированные источники видео для качественного
просмотра.