गुरु तेग बहादुर मार्केट में सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गुरु तेग बहादुर मार्केट में समस्त नगर पालिका व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक एसके बिट्टू को व्यापारियों द्वारा नगरपालिका के दुकानदारों के लिए किए गए लंबे संघर्ष के लिए उन्हें शॉल माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम को आयोजित करने वाले राम कुमार अरोड़ा द्वारा कहा गया की पालिका के सभी ५०९ दुकानदारों को पता है एसके बिट्टू जी ने अपने दम पर पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप एवं उस समय के नगर विकास के मुख्य सचिव वीसी पालीवाल के सहयोग से लखनऊ के लगभग १५ से २० चक्कर लगाकर प्रस्ताव संख्या १३३ लागू कराया था
हम एसके बिट्टू जी के सदा आभारी रहेंगे इस अवसर पर बोलते हुए एसके बिट्टू ने कहा नगरपालिका के ५०९ दुकानदारों का हमेशा मुझे सहयोग मिला है और मैं उनको अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं
और मानता रहूंगा जहां तक कुछ मामलों में पालिका प्रशासन से एवं चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी से दुकानदारों का विवाद चल रहा है कोशिश की जाएगी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा मैं चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी को निजी रूप से जानता हूं कुछ मामलों में उन्हें मिस गाइड किया गया है उनसे मिलकर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया जाएगा साथ-साथ उन्होंने व्यापारियों से कहा एक बात हमेशा याद रखना हम नगरपालिका के दुकानदार हैं और मामले का समाधान अंजू अग्रवाल नगर पालिका चेयरमैन के साथ बैठकर ही होगा
धरना प्रदर्शन दुकानें बंद कर जिंदाबाद मुर्दाबाद से नहीं होगा . आगे बोलते हुए एसके बिट्टू ने कहा बड़ी से बड़ी जंग होने के बाद भी टेबल पर बैठकर ही समझौता होता है
इस अवसर पर राम कुमार अरोड़ा गुरु तेग बहादुर मार्केट नवाब अंसारी झांसी की रानी मार्केट मोहम्मद जाहिद गोल मार्केट सरदार जगप्रीत सिंह एसडी मार्केट माजिद अली शिव मार्केट अशोक पंचाल सौरभ पाल चंद्रपाल आनंद प्रकाश रणजीत सिंह कुलदीप सिंह रवि मदान संजय मदान संदीप गुलाटी हरीश कुमार एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

