Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हरे पेड़ काटते हुए एक दबोचा, २० कुन्तल लकड़ी बरामद

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक खेत में खड़े हरे आम के पेड़ों को बिना अनुमति के काटते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से आम के पेड़ से काटी कई करीब २० कुन्तल लकड़ी भी बरामद की है। वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया।

थाना नई मंडी क्षेत्र के बझेडी रोड पर स्थित खेतों में खड़े आम के हरे भरे पेड़ों को काटते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। वो पेड़ काटने की कोई भी अनुमति नहीं दिखा पाया। थाना प्रभारी नई मंडी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक नेपाल सिंह और उप निरीक्षक अभिषेक कुमार शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।

जब दोनों दरोगा गांव बझेडी से गश्त करते हुए बागोवाली चौराहे की ओर जा रहे तो बीबीआर इंटर कॉलेज के सामने अरशद के खेत में खड़े आम के हरे भरे पेड़ों से पत्तेदार टहनियों को एक व्यक्ति द्वारा काटा जा रहा था। दोनों दरोगा ने मौके पर जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बल्लू उर्फ मुर्सलीन पुत्र अकबर निवासी सुभाष नगर बताया।

बल्लू से पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई तो उसने कोई अनुमति होने से इंकार कर दिया। बिना अनुमति हरे भरे पेड़ काटने के जुर्म में बल्लू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास से हरे पेड़ों से काटी गई करीब २० कुन्तल लकड़ी भी बरामद की गई। इस मामले में उप निरीक्षक नेमपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी बल्लू के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा ४/१० के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया था।Muzaffarnagar News 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + seventeen =