मंत्री के कोलकाता स्थित आवास पर मोटर साइकिल सवार कुछ बदमाशों द्वारा देसी बम फेंके जाने का मामला
पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के कोलकाता स्थित आवास पर मोटर साइकिल सवार कुछ बदमाशों द्वारा देसी बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात कस्बा इलाके में राज्य के सूचना एवं संस्कृति राज्यमंत्री इंद्रनील सेन के घर के निकट बम फेंकने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बम फेंकने की घटना के वक्त सेन अपने घर पर नहीं थे।
कोलकाता के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से तीन दोपहिया वाहन तथा देसी बमों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इन लोगों की पहचान की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
