Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना में बवाल

3 4 | मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में छेड़छाड़ के आरोपित को हिरासत में लेने के विरोध में जाम लगा रहे लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद हुए पथराव व हंगामे में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हंगामे के बाद बाजार बंद हो गया। बुढ़ाना क्षेत्र के बवाना गांव से आ रही छात्राओं से गुरुवार सुबह कस्बे की कुरैशी वाली पुलिया पर छेड़छाड़ हुई थी। छात्राओं ने फोन पर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों ने पूछताछ शुरू की तो दूसरे संप्रदाय के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित को छुड़ाने की मांग करते हुए एक पक्ष के लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव में सीओ की गाड़ी का चालक घायल हो गया। हंगामे व पथराव के दौरान कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया, लेकिन दहशत के चलते बाजार बंद हो गया।इस दौरान सीओ बुढ़ाना व इंस्पैक्टर बुढ़ाना की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गयी तथा छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। वही ंदूसरी ओर पुलिस ने हंगामा कर रहे चार आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी तथा पुलिसने लाठियां फटकारकर भीड को मौके से तितर बितर कर दिया जिसके बाद यह मामला यह मामला शांत हो पाया।
एसपी देहात आलोक शर्मा तथा एसडीएम बुढ़ाना ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभाला। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रही है। पुलिस ने छेड़छाड़ व जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “बुढ़ाना में बवाल

  • Appreciating the time and energy you put into your site and detailed
    information you present. It’s great to come across a blog every once
    in a while that isn’t the same old rehashed material. Fantastic
    read! I’ve saved your site and I’m adding your RSS feeds to my Google account.

    Reply
  • Avatar Of Fsfenrot Fsfenrot

    research term papers

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + six =