काली नदी से जुड रहे नाले मे शव मिला
मुजफ्फरनगर। काली नदी से जुड रहे नाले मे किशोर का शव पडा देख मौके पर मौजूद भीड मे सनसनी फैल गई और देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मिमलाना रोड निवासी समयदीन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। बताया जाता है कि बीती देर शाम समयदीन का करीब 12 वर्षीय बेटा आबिद बाजार से सामान लेने के लिए गया था। जब वह काफी देर बाद भी वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो कोे उसके घर वापिस ना लौटने पर चिन्ता सताने लगी और परिजन तथा पडौसी आबिद की तलाश मे जुट गए। उन्होने अचानक कहीं लापता हुए किशोर को काफी तलाशने का प्रयास भी किया। लेकिन जब उसका कहीं अता-पता नही लग सका तो परिजनो ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया व इस सम्बन्ध मे कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज करायी।
कोतवाली पुलिस ने इस घटना मामले मे मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर आबिद की सकुशल बरामदगी के लिए भागदौड शुरू कर दी। वहीं दूसरी और शहर कोतवाली पुलिस भी गुमशुदा की तलाश मे जुट गई। देर रात तक पुलिस व परिज न आबिद की तलाश मे लगे रहे। परिजनो ने अपने आसपास मौहल्ले व रिश्तेदारियो मे भी आबिद को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन हर और से उन्हे निराशा ही हाथ लगी। इस मामले मे नया मोड आज सुबह समय आ गया कि जब काली नदी के आसपास खेतो मे काम करने व सुबह के समय नदी पार खेतो से ताजी सब्जी तोडकर सब्जी मंडी मे पहुंचाने वाले ग्रामीणो ने देखा कि नदी रोड स्थित शमशान घाट के पीछे मिमलाना रोड से काली नदी से आकर जुड रहे नाले मे करीब 12 वर्षीय बालक का शव पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए और इस मामले से सनसनी फैल गई। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से शव की पहचान करानी चाही तो उसकी पहचान मिमलाना रोड निवासी आबिद के रूप मे हुई। पुलिस ने शव की पहचान होते ही लापता चल रहे परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। किशोर की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही काली नदी के समीप घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां उन्होने हंगामे का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को समझा-बुझाकर शान्त करा। पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान मौके इकटठा भीड मे शामिल कुछ लोगो मे चर्चा रही कि उक्त युवक की हत्या कर घटना को छिपाने के उददेश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर डाला गया है। जबकि पुलिस सूत्रा का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। पिफलहाल शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। इस दुखद हादसे से परिजनो व मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है। दोपहर बाद गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे खाक किया गया। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भागदौड व छानबीन शुरू कर दी है।
