उत्तर प्रदेश

Amethi: नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amethi: नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां रविवार की देर रात घर से बाहर बुलाकर गांव के रहने वाले तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. रेप करने वाले दो आरोपी सगे भाई है. घटना को अंजाम देने के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों मौके से फरार हो गए.

पीड़िता ने मामले की जानकारी के मां को दी. फिर एक दिन बाद थाने पहुंची मां ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तीसरे की तलाश जारी है.

दरअसल ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र का है जहां इसी गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव के रहने वाले मुकेश वर्मा, अखिलेश वर्मा और संदीप ने रविवार की देर करीब 12 बजे फोन करके घर के बाहर बुलाया और खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. जाते जाते तीनों ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी.

एक दिन तक किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया और फिर मां को पूरी घटना बताई. जानकारी मिलते ही मां ने थाने पहुंचकर दो सगे भाइयों मुकेश वर्मा, अखिलेश वर्मा पुत्र जगजीवन वर्मा और संदीप पुत्र तुलसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी. तहरीर मिलते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

कुछ घंटे बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि एक नामजद अभियुक्त कि तलाश जारी है. वहीं घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि युवती से गांव के ही तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =