उत्तर प्रदेश

वाणिज्य कर विभाग में कर निर्धारण कि फाइलें टर्न ओवर स्तर से अधिकारियों से करवाई जाए: अनिल

बाराबंकी 2 फरवरी। वाणिज्य कर विभाग में आज व्यापारियों की कर निस्तारण की फाइलें अधीनस्थ अधिकारियो के द्वारा कराए जाने की मांग जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार कनौजिया से की।

जिला टैक्स बार एसोसिएशन में वनराज सिंह की अध्यक्षता में बार में एक बैठक सम्पन्न हुईं। जिसमें महामंत्री मनोज जैन ने कहा कि विभाग द्वारा कर निर्धारण वर्ष 2017-18 निम्नस्तर की पत्रावलियों का निस्तारण उनके अधीनस्थ अधिकारी ही करें।

चूंकि विभाग छोटी-छोटी फाइलें जो सीटीओ स्तर की है उन्हें डिप्टी कमिश्नर या असिस्टेंट कमिश्नर से करवाई जा रही है। जिससें व्यापारियों को काफी असुविधा का सामना उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा पत्रावलियों का स्थानान्तरण शीघ्र कराया जाय ताकि निधार्रित अवधि में वादों का निस्तारण कराया जा सके और व्यापारी अपना टैक्स जमा कर सके।

इस मौके पर दीपकुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, राहुल सिंह नवीन जायसवाल, बृजेश सिंह यादव, बृजेन्द्र वैश्य, राजन चर्तुवेदी, कृष्ण गोपाल, ऋषिकान्त सोनी आदि अधिवक्ता शामिल थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 9 =