उत्तर प्रदेश

बालिका हाकी टूर्नामेंट सम्पन्न: अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम लोगों के लिए स्वाभिमान की बात- अरविन्द गोप

 जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के बाबू के डी सिंह स्टेडियम में जिले के गौरव, हाकी के शानदार खिलाड़ी रहे बाबू के डी सिंह जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि सपा के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बाराबंकी हाकी के सचिव मजहर अज़ीज़ खां द्वारा आयोजित एक बालिका का हाकी टूर्नामेंट भी सम्पन्न हुआ जिसमें बाराबंकी जिले की और रायबरेली जिले की टीम के बीच मैच खेला गया।

पूर्व मंत्री श्री अरविन्द गोप  ने मैच का शुभारम्भ करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।और कहा कि बाबू के डी सिंह जी ने जनपद बाराबंकी का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है उन्होंने कई अंतर राष्ट्रीय स्तर के मैच खेले है और अपने देश के झंडे को ऊंचा किया है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार ने खेल के लिए अनेकों कार्य किए हैं तमाम ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम का निर्माण कराया,तमाम खिलाड़ियों के लिए हास्टल का निर्माण और अपने देश की कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का काम किया है सबसे बड़ा काम तो राजधानी मर अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम का निर्माण कराया जो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए स्वाभिमान की बात है।

इसी क्रम में एशिया कप कांस्य पदक विजेता 2016,आस्ट्रेलिया लीग 2017,यूथ ओलंपिक क्वालीफाई 2018, अंडर 23 सिक्स नेशन बेल्जियम गोल्ड मेडल,यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक 13 गोल करने वाली होनहार हाकी खिलाड़ी मुमताज़ को पूर्व मंत्री श्री अरविन्द गोप जी ने माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया,और ईश्वर से खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में मजहर अज़ीज़ खां, ब्रजेश दीक्षित एडवोकेट, सरताज चौधरी,हुमायूं नईम खां,हशमत अली गुड्डू,सरदार मंजीत सिंह, जुहेर अंजुम खां,अजय वर्मा अज्जी, जय सिंह यादव, अतीक चौधरी,हाकी कोच नीलम जी, स्पोर्ट्स अफसर सोनकर जी,आदि सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 3 =