थामा रालोद का दामन: दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा को छोडकर रालोद में शामिल
मुजफ्फरनगर। भाजपा छोडकर रालोद मे शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर आज रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी की मौजूदगी मे दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा को छोडकर रालोद में शामिल हुए।
तीन कृषि कानून बिलो के विरोध में @BJP4UP के कार्यकर्ता ही अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे है,ओर आज भी यही कारण है कि इस बिल के विरोध में ही मुज़फ्फरनगर में कई वर्षों से रहकर कार्य कर रहे पदाधिकारियों ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए @RLDparty का दामन थाम लिया हैं: अजीत राठी pic.twitter.com/bvRw8FaCO3
— News & Features Network (@mzn_news) February 3, 2021
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने बताया कि रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिह व रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियो से प्रभावित होकर भाजपा क्षेत्रिय किसान मोर्चा के रजत वर्मा,भाजपा सरवट क्षेत्र से बूथ अध्यक्ष चेतन विश्वकर्मा सहित दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने रालोद का दामन थामा। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,सुधीर भारती,विदित कादियान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्कुलर रोड स्तिथ रास्ट्रीय लोकदल के कार्यलय पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल होने वाले पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाएं पहनते हुए मिठाई खिलाई
ओर अपनी पार्टी रास्ट्रीय लोकदल में स्वागत किया।इस दौरान रास्ट्रीय लोकदल के दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।हम आपको बता दे कि भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए तीन कर्षि कानून बिलो के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता ही इस बिल का विरोध करते हुए अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे है
ओर आज भी यही कारण है कि इस बिल के विरोध में ही भाजपा से परेशान होकर मुज़फ्फरनगर में भजपा में कई वर्षों से रहकर कार्य कर रहे पदाधिकारियों ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए रालोद का दामन थाम लिया है।इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि इस सरकार में किसान बर्बाद हो गया है
इन बिलो के विरोध में किसान सड़को पर है,लेकिन फिर भी सरकार इस काले कानून को वापिस लेने के लिए तैय्यार नही है,इसी से परेशान होकर आज यहां कार्यलय पर भाजपा छोड़कर कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने रालोद का दामन थामा है,हम इन पदाधिकारियों का स्वागत करते है।
वही रालोद में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी चेतन ने बताया कि वह भाजपा के लिए पिछले 25 वर्षो से कार्य कर रहे थे,लेकिन भजपा सरकार ने यह कृषि बिल लाकर किसानों के साथ धोखा किया है
हम इस बिल का विरोध करते है,अगर भाजपा सरकार में हम लोग भाजपा के नाम के नारे लगाते है तो हम हिन्दू है अन्यथा हम किसानों के साथ खड़े होकर किसानों के साथ नारा लगाते है तो हम भाजपा के दुश्मन है।हम भाजपा पार्टी से बहुत ज्यादा से आहत है।

