उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: चीनी मिलों ने एक ही दिन में किया 81 करोड़ का भुगतान

मुजफ्फरनगर। जिले की पांच चीनी मिलों ने एक दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। भैंसाना को छोड़ सभी चीनी मिलों ने भुगतान में तेजी लाई है। जनपद की चीनी मिल इस सत्र का अब तक 55 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।

जनपद की पांच चीनी मिलों ने एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। इनमें चीनी मिल खतौली ने 27 करोड़ 79 लाख का, तितावी ने 12 करोड़ एक लाख का, मंसूरपुर ने 19 करोड़ 13 लाख का, टिकौला ने 18 करोड़ 41 लाख का और रोहाना ने चार करोड़ 50 लाख का भुगतान किया है।

जिले की चीनी मिलों में किसानों ने 14 दिन पहले तक 13 अरब 64 करोड़ 11 लाख 83 हजार का गन्ना डाला है।ये चीनी मिलें अब तक 756 करोड़ 67 लाख 30 हजार का भुगतान कर चुकी हैं।

चीनी मिलों पर किसानों का 607 करोड़ 44 लाख बकाया है। चीनी मिलों ने इस सत्र का 55.47 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भैसाना चीनी मिल को छोड़ बाकी मिले तेजी से भुगतान कर रही है। टिकौला चीनी मिल इस सत्र का 86 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।

चीनी मिल भुगतान बकाया
खतौली 249.04 करोड़ 67.46 करोड़
तितावी 69.10 करोड़ 147.31 करोड़
भैसाना 5.92 करोड़ 202.23 करोड़
मंसूरपुर 134.07 करोड़ 56.92 करोड़
टिकौला 208.32 करोड़ 33.45 करोड़
खाईखेडी 54.81 करोड़ 31.59 करोड़
रोहाना 20.79 करोड़ 20.83 करोड़
मोरना 20.45 करोड़ 47.52 करोड़

चीनी मिलों पर भुगतान का दबाव
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख का भुगतान हुआ है। चीनी मिलों के भुगतान की गति को बढ़ाने के लिए मिल प्रबंधन से लगातार बात की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =