News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 कर्मवीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त शाहबाज पुत्र मुर्तजा उर्फ कल्लू नि0 म0नं0 405 मौ0 मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर, बालअपचारी अमीश उर्फ आसिफ पुत्र शहजाद नि0 ग्राम फलौदा थाना पुरकाजी मु0नगर हाल पता शईद का मकान मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को सहारनपुर बस स्टैण्ड के सामने से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त आसिफ पुत्र मुमत्याज नि0 म0नं0 32 गली नं0 5 महमूदनगर थाना सिविल लाइन मु0नगर को जानसठ ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 5000 रूपये नगद बरामद किये गये। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्त मिथुन पुत्र रमेश नि0 ग्राम अलमासपुर थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम अलमासपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त मुर्सलीन उर्फ मुर्रा पुत्र मुस्तफा नि0 ग्राम सिसौना थाना छपार मु0नगर को मुर्तजा के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 विष्णु कुमार गौतम द्वारा वारण्टी अभियुक्त सन्दीप सलुजा पुत्र चमनलाल नि0 मिटठू लाल कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा व छुरी सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त फिरोज उर्फ काला पुत्र काफिल नि0 नया गांव थाना भोपा मु0नगर हाल पता आयशा मस्जिद के पास मौ0 हाजीपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर, शोएब पुत्र नूर हसन नि0 दारू वाली गली मौ0 हाजीपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को सरवठ फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 मोबाईल फोन एवं अभि0 फिरोज के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व शोएब उपरोक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद किया गया।

 

नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र शंकर नि0 मटौर थाना दौराला मेरठ को चीतल कट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 540 नशे की गोलियों को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्री राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त आदित्य भारद्वाज पुत्र रामोतार नि0 मौ0 कानूनगोयान थाना खतौली मु0नगर को बुढाना रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 240 नशे की गोलियों को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा अभियुक्त मोनू कश्यप पुत्र कलुआ नि0 ग्राम सन्धावली थाना मन्सूरपुर मु0नगर को वृन्दावन कालोनी से सन्धावली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 देशी शराब को बरामद किया।

मुजफ्फरनगरः चौरी-चोरा शताब्दी महोत्सव का नुमाइश मैदान में शुभारंभ2 Min 2 |
मुज़फ्फरनगर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी जनक्रांति चोरी चोरा आंदोलन के १०० वे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव का नुमाइश मैदान में हुआ शुभारंभ, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार समारोह,देश के शहिदो के परिजनों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सम्मानित, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे , एसएसपी अभिषेक यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, उपजिलाधिकारी अजय अम्बष्ट, सिटी कुलदीप सिंह सहित काफी प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग रहे मौजूद।

 

युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सैनीनगर निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालतब बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

शान्ति मदन अस्पताल मे कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लगाई3 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। आई.एम.ए. अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लेने के साथ जनहित मे जारी संदेश के माध्यम से सभी नागरिको से वैक्सीनेशन तथा कोरोना के प्रभाव से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने,एक दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी रखने तथा साबुन से हाथ धोने/सैनेटाइज करने की अपील की है। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उन्हे आज सुबह शान्ति मदन अस्पताल मे कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लगाई गयी। जिसके पश्चात उन्होने आधा घन्टा अस्पताल मे ही इंतजार किया। डा.एम.एल.गर्ग का कहना है कि अस्पताल मे बहुत अच्छा इंतजाम किया हुआ था। तथा उन्हे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों ने जो वैक्सीन तैयार की है उसका वे अपनी एवं आई.एम.ए. परिवार की और से सभी वैज्ञानिको एवं चिकित्सकों की सराहना करते हैं एवं बधाई देते है साथ ही साथ सभी नागरिको से मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने/सैनेटाइज का इस्तेमाल करने व सोशल डिस्टैसिंग बनाए रखने के लिए भी आग्रह करते हैं उन्होंने नियत तिथि पर दूसरी खुराक लगवाने की भी अपील की है।

 

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने लालूखेड़ी चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का अवैध शराब सहित दो शराब तस्करो को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब की २० बोतल व २० आधे पुलिस ने किए बरामद। तितावी थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ ने तितावी थाने का कार्य संभालने के बाद से ही एक दर्जन से भी ज्यादा शराब तस्करों को भेज चुके है सलाखों के पीछे। शराब तस्कर सरवन पुत्र सुरेश पाल निवासी सिलावर थाना आदर्श मंडी जिला शामली व विनीत पुत्र सतीश निवासी जड़ौदा थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारियां दी
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति को लेकर लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन अनेक कार्य कर रहा है वही आज एसडी डिग्री कॉलेज भोपा रोड पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी मीनाक्षी शर्मा व उनकी पुलिस टीम द्वारा कॉलेज के बाहर छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई और उनसे उनके हकों हकूक की जानकारियां उन्हें बताइए और बताया गया कि अगर आपका कोई हरेसमेंट करता है छेड़खानी करता है अश्लील टिप्पणियां करता है आदि तो आप १०९० पर तुरंत सूचना दें आपका नाम गुप्त रखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दिलवाई जाएगी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्हें सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए यह कार्यक्रम शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं

 

पुलिस ने कई अभियुवक्तों को दबौचा4 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस द्वारा इस दिशा मे गश्त व चैकिंग भी बढा दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे चल रहे अभियान के अन्तर्गत शहर कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने सूजडू चूंगी से तीन शातिर चोरो को अवैध शस्त्र,बैटरी,मोटर साईकिल आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम समून,हसीन व अजहर बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल पैशन प्लस, एक अदद पुरानी बैटरी,चाकू नाजायज तथा एक बैग जिसमे नये कपडे पैन्ट,शर्ट लोवर आदि बरामद किए हैं। इसी क्रम मे थाना मीरापुर पुलिस ने रवि निवासी कैथोडा मीरापुर व उसके साथी मुस्तकीम निवासी पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो से चोरी किए हुए 12 हजार रूपये,आधार कार्ड, गैस सिलेन्डर आदि बरामद किए हैं।

ट्रैफिक पुलिस ट्रैनिंग का समापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय द्वारा जनपद में चल ४५ दिवसीय ट्रैफिक पुलिस ट्रैनिंग का समापन किया गया। इस दौरान ट्रैनिंग कर रहे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को पूर्ण तत्परता व सजगता के साथ डियूटी करने के निर्देश दिये गये।

 

शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक को और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया8 Min |
मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चोरा चोरी कांड के शताब्दी दिवस पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक को और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा भी जिला अध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद प्रेमपाल प्रतिमा कुकड़ा ब्लॉक पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे विजय शुक्ला जी ने बताया की युवा मोर्चा द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहीदों की देश को आजाद कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पूरा देश उनका सदैव ऋणी रहेगा और देश के सभी स्मारक चिन्ह और प्रतिमा हमें उनकी याद दिलाते रहेंगे। वे हमारे दिलों में सदैव अमर रहेंगे कार्यक्रम में युवा मोर्चा के तरुण पाल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ने अपने युवा साथियों के साथ भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में लोकेश अनिल पाल मोनू पाल अमित धीमान सुशील गोयल हर्मन ,सचिन, विकास, नीतीश , दीपक, सागर, अजय, संदीप,संजय पाल, अमित गौतम, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन का आयोजन गांधी वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर की गई। तत्पश्चात एनएसएस अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल,डॉक्टर, योगेश कुमार,डॉ कुलदीप सिंह, डॉ सचिन कुमार एवं कुछ छात्र छात्राओं असहयोग आंदोलन के महत्व एवं चौरा चौरी कांड के शताब्दी समारोह पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया तथा उसकी विडियो अपलोड करवाई गई। जिसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक मंडल में डॉ विपिन जैन , डॉ रजनीश गौतम रहे।इसके बाद ऑनलाइन शिक्षा ऑफ लाइन शिक्षा से अच्छीष् विषय पर विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक मंडल में डॉ सुनील तोमर, एवं नवीन शर्मा रहे। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रतिज्ञा पढ़ी गई। संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल डॉक्टर योगेश डॉक्टर कुलदीप सिंह के निर्देशन में आयोजित कराया गया।

 

कार्यशाला का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकिस्ताधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर, चिकित्साधिकारी रिजर्व पुलिस लाईन मु०नगर एवं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन मु०नगर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ०१ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत वहां उपस्थित सभी पुलिस अधि०/कर्म०गण को कैंसर से बचाव हेतु उपायों से अवगत कराया गया।

समाजवादी व्यापार सभा का प्रतिनिधि मंडल ग़ाज़ीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन में समर्थन देने पहुँचा
मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी व्यापार सभा का प्रतिनिधि मंडल ग़ाज़ीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन में समर्थन देने पहुँचा। अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष,सपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री) के आहवाँन पर सपा व्यापार सभा का प्रतिनिधि मण्डल ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पहुँचा और समर्थन दिया। सपा व्यापार सभा मुज़फ़्फ़रनगर से राहुल वर्मा (ज़िला अध्यक्ष), निधिश राज गर्ग(ज़िला महासचिव), विकिल गोल्डी (पूर्व प्रदेश सचिव), ब्रिजेश कुमार(महानगर अध्यक्ष) और भी बहुत सारे व्यापारी साथ रहे ।

 

राम मंदिर निर्माण में सहयोग किया11 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। श्री राम मंदिर निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत मीनू पेपर मिल के डायरेक्टर अजय कपूर व मनीष कपूर के आवास पर पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमी व व्यापारियों द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु १५ लाख रुपए की योगदान राशि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, अभियान के जिला प्रमुख कुश पुरी, जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप को सौंपी।
इस योगदान में जगेश कपूर, अजय कपूर व मनीष कपूर (मीनू पेपर मिल) सुनील अग्रवाल (के के डुप्लेक्स) गौरव गोयल (शक्ति क्राफ्ट एंड टिसूस) अजय पालीवाल (दिशा पेपर मिल) सौरव गोयल (गोयल पेपर) अमित मित्तल(सुयश पेपर मिल) अमित गर्ग(सिल्वर्टन पेपर मिल) देवेश बंसल (श्री भागेश्वरी पेपर मिल) शिशिर बंसल (सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज) एल एम जैन (पारिजात पेपर मिल) अशोक कुमार (क्लीनिक फोटोलॉजी लिबर्टी) विवेक कपूर (यस्की इंटरनेशनल) विशाल अग्रवाल (अपोलो इंटरनेशनल) अजय अग्रवाल (अग्रवाल सेरेमिक्स) उपस्थित रहे। इन सभी ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा ही आस्था का विषय है और जो यह कलंक चला आ रहा था इसकी समाप्ति की ओर एक सराहनीय कदम है। इस अभियान में सभी लोग अपने मन से जुड़े हुए हैं।

सभासद को सम्मानित किया13 Min |
मुजफ्फरनगर। सभासद विपुल भटनागर को गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर बंदियो के शारीरिक,मानसिक,नैतिक उत्थान एवं कल्याण के निमित्त किए गए योगदान हेतु जेल अधीक्षक द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
नगर के नई मन्डी क्षेत्र से वार्ड सभासद विपुल भटनागर द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंदियो के शारीरिक,मानसिक,नैतिक उत्थान एवं कल्याण के निमित्त किये गए योगदान के लिए जेल अधीक्षक,जिला कारागार मुजफ्फरनगर अरूण कुमार सक्सेना द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा साथ ही उम्मींद जताई कि सभासद विपुल भटनागर भविष्य मे भी कारागार को निरंतर सहयोग करते रहेंगे। सभासद एवं भाजपा नेता विपुल भटनागर की इस उपलब्धि पर उनके परिचितों व शुभचिंतको ने उन्हे अपनी शुभकामनाए प्रेषित की।

सडक हादसो में कुछ लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सागर नामक युवक बुढाना मोड के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। नागरिको की सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी। एक अन्य हादसे मे मंसूरपुर के गांव सोन्टा निवासी सुमित बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आ गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी रमेशचन्द्र अपनी पत्नि चन्द्रवती के साथ स्कूटी द्वारा बुढाना के गांव विज्ञाना मे रिश्तेदारी से लौटते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

मुजफ्फरनगर में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, 13 को किया डिस्चार्ज, एक्टिव केस 80
मुजफ्फरनगर। आज 6 कोरोना पॉजिटिव मिले है जबकि 13 को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले कोरोना संक्रमितों में सूजड़ू से एक, बुढ़ाना से एक, खतौली से तीन, पुरकाजी से एक संक्रमित मिले है। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =