दिव्यांगों के कल्याण के लिए चल रही कई योजनाएं : शरद अवस्थी
रामनगर बाराबंकी। भाजपा की सरकार दिव्यांग जनों के विकास के लिए संकल्पित है। उनकी दिव्यांगता को देखकर उसी हिसाब से सरकार उपकरण दे रही है।पात्र इस सुविधा का लाभ उठाएं।
उक्त बातें रामनगर तहसील में दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी बाराबंकी द्वारा आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह में विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सर्व समाज के लिए काम कर रही है ।दिव्यांगजन भी उससे अछूते नहीं हैं ।
सभी लोग जब कैंप लगे तो उसमें पहुंचकर दिव्यांगता के हिसाब से अपनी अपनी पर्चियां प्राप्त कर लें ताकि जब उपकरण वितरण हो तो किसी को दिक्कत न हो।
एसडीएम राजीव शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के ही अंग है और उन्हें सब के सहयोग की जरूरत है ।सभी लोग दिव्यांग जनों की सेवा कर पुण्य का काम करें। तहसीलदार रामदेव निषाद ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश किरन ने विभाग की योजनाओं को बताया।55 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल ,23 को वैशाखी, 4 को स्मार्ट गेम व 2 को कान की मशीन दी गई।
तमाम दिव्यांग लोग ऐसे भी आ गए थे जिनके पास उपकरण पाने की पर्ची नही थी।विधायक ने सभी के नाम नम्बर लिखकर अगले पहचान कैम्प में बुलवाने को कहा।

