धर्मशाला में योगा कक्षा का शुभारंभ किया, सुबह ७ः०० बजे से और शाम ४ः०० बजे प्रतिदिन योगा
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित यादे माता धर्मशाला में योगा कक्षा का शुभारंभ किया गया जिसमें दीपक योगाचारिये प्रतिदिन सुबह ७ः०० बजे से और शाम ४ः०० बजे प्रतिदिन योगा कराया जाएगा
आचार्य सुरेंदर जी ने बताया करो योग रहो निरोग इसी को ध्यान में रखते हुए आज से दीपक पैलेस के बराबर वाली गली में वैदिक योग मंदिर का शुभारंभ किया है
पहले हवन किया उसके बाद योग के विषय मे बताते हुए कुछ सूक्ष्म व्यायाम व आसनो को कराया गया। योगाचार्य दीपक प्रजापति ने कहा आज जिस प्रकार स्वादय पदार्था में लगातार केमिकल का प्रयोग हो रहा है जिसके द्वारा हमारा शरीर बीमारियो का घर बनता जा रहा है इससे बचाने के लिए हमे नित्य योगासन करना चाहिए
योग हमारे जीवन का प्रथम कार्य होना चाहिए विशिष्ठ समाज सेवी संजीव संगम जी ने योग की महत्ता बताते हुए कहा-आज हमारा खान पीन दूषित होता जा रहा है
योग द्वारा हमारे शरीर मे ताजगी व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष- डॉ. अनिल ज्योतिषाचार्य ने बताया योग न केवल शरीर को स्वस्थ करता है मन को भी पवित्र करता है-योगश्चित वृतिनिरोध,चित की वृत्तियों का नाश करता है उपस्थित सभी ने योग के अलग विचार बताए
जिनमे उपस्थित श्री यादे माँ भवन के अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर योग का विपुल बजायेंगे। वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सोनिया देवी ने योग जीवन मे अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
अध्यक्ष-रमेश चंद्र प्रजापति, महामंत्री सत्यपाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष-किरणपाल सिंह, जगबीर सिंह, डॉ विजयपाल, सोनू, ओमप्रकाश बिरम पाल, बाबू राम, सोहनपाल, ब्रहमपाल, कपिल कुमार, लाला महावीर, कृष्णा प्रजापति, अमरपाल, पूनम, सोमी, बिरला, रिंकी, सोनिया, डॉ रामकिशोर देवेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संजीव संगम ने योगाचार्य दीपक को सम्मानित किया।

