Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar एसडीएम ने थाना प्रांगण में लगाया जनता दरबार

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)लोकसभा सामान्य निर्वाचन २०२४ की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद थाना संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमे एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना बुढ़ाना में जनता की समस्याओं के निस्तारण एंव जनसुनवाई को जनता दरबार लगाया गया।

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व थाना पुलिस उपस्थित रही यहां थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जोहरी ने सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी कराया। बता दें एसडीएम बुढाना जोकि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती है और हर एक किसान व जनता से स्वयं जुड़ी है

वह प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आने वाले किसानो, महिलाओं सहित पीड़ितों की समस्याओं को स्वयं सुनती है और उनका त्वरित निस्तारण भी कराती है। आज थाना समाधान दिवस में भी थाना प्रांगण में लगे जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया 

वहीं एसडीएम बुढाना ने कोतवाली में प्राप्त हुई शिकायत पंजिका का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ शिकायत पंजिका में निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण जानने के लिए शिकायत में अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शिकायत के निस्तारण की संतुष्टी के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। एसडीएम बुढाना ने राजस्व व पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए एवं शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fifteen =