Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध भांग का कारोबार करने वाले दबोचे

पुरकाजी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सजग और चौकन्ना होकर काम करना ओर सरकार का राजस्व बढाना और अपने उद्देश्यों को बखूबी अंजाम देकर काम करना आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह व आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार अपने उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में दिए जा रहें आदेशों को किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही न बरतते हैं और अपने अधीनस्थों को भी पूरी तरीके से एक्टिव मोड़ पर रखे हुए हैं 

आज भी आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम, थाना पुरकाजी द्वारा अवैध भांग का कारोबार करने वाले ०२ अभियुक्त के कब्जे से लगभग ७२० बोरे पिसी भांग (प्रत्येक बोरे में ३० किग्रा० भांग) कुल २१६ कुन्तल अवैध भांग बरामद की गयी।

आबकारी के आदेशों एवं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, के नेतृत्व में अनिल कुमार, आबकारी निरीक्षक सदर द्वारा मय अधीनस्थ स्टॉफ मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम, थाना पुरकाजी के साथ संयुक्त रूप से ग्राम फलौदा में एक बन्द पड़े अहाते/गोदाम के अन्दर से एक अभियुक्त के कब्जे से लगभग ७२० बोरे पिसी भांग (प्रत्येक बोरे में ३० किग्रा० भांग) कुल २१६ कुन्तल अवैध भांग, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा, एक स्टार्टर, एक भांग पीसने की मशीन, दो बोरे सिलने की मशीन एवं एक जनरेटर बरामद किया गया।

मौके पर अभियुक्त मुकेश पुत्र कालू राम निवासी सरसावा, दौराला, मेरठ को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों का नाम मुकेश पुत्र कालू राम निवासी सरसावा, दौराला, मेरठ, उत्तर प्रदेश। २. मौहम्मद दानिश पुत्र रियाजुल निवासी ग्राम लंढ़ौरा, मंगलौर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। (फरार) हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =