खबरें अब तक...

समाचार

अभिनेत्री ने किया ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन01 | 1 10 |
मुजफ्फरनगर। ग्रान्ड प्लॉजा मॉल में स्पार्कल ज्वैलरी शोरूम (आयुष डायमण्डस) के शुभारम्भ पर आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रोतैला वहां पहुंची। इससे पूर्व भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल व अन्य ने दीप प्रज्जवलित किया। भारी भीड़ की मौजूदगी में उर्वशी रोतैला ने शोरूम का फीता काटकर उसका शुभारम्भ किया तथा शोरूम में पहुंचकर आज ज्वैलरी खरीदने वालो को उर्वशी रोतैला ने अपने हाथ से उन्हे एक-एक गिफ्ट प्रदान किया। ज्वैलरी शोरूम के मालिक मधुसूदन अग्रवाल एवं उनके पुत्र पुत्र आयुष अग्रवाल ने बताया कि पौद्दार ग्रुप से सम्बद्ध यह शोरूम उन्होंने खेला है। पौद्दार ग्रुप इससे पूर्व विभिन्न शहरों में अपने खुद के शोरूम खोलता था अब उन्होंने इसकी फ्रेन्चाईजी भी देनी शुरू की है इसी के आधार पर मुजफ्फरनगर के ग्रॉन्ड प्लॉजा मॉल में यह गोल्ड एवं डायमण्ड ज्वैलरी शोरूम खोला गया है। ग्राहकों को गिफ्ट देने के उपरांत अभिनेत्री उर्वशी रोतैला मंच पर पहुंची। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद थी।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला आजसुबह यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचीं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवानें के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। साल 2015 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला दोपहर बारह बजे मुजफ्फरनगर के ग्रैंड प्लाजा में आभूषण के शोरूम का उदघाटन करने पहुंची थी। यहां जैसे ही उन्होंने माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू किया। लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ तालियां बजानी शुरू कर दीं। उर्वशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के लोग बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई है। कुछ देर तक आयोजन स्थल पर शांति रही, लेकिन भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण माहौल अव्यवस्थित हो गया। लोग अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवानें के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान अभिनेत्री दर्शकों के बीच घिर गईं। हालांकि उनके निजी सुरक्षा गार्डस ने घेरा बनाकर उन्हें प्रशंसकों के बीच से निकाला और आयोजन स्थल से अलग ले गए। उधर भीड़ के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी।

तमंचा फैक्ट्री चलाते किया गिरफ्तार2 5 |
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली पुलिस ने बर्फखाने मे अवैध रूप चल रही तमंचा फैक्ट्री से भारी मात्रा मे अवैध हथियार एवं उपकरणो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकडा गया अभियुक्त बहुत शातिर अपराधी है जो पूर्व मे भी आसपास ेके जनपदो मे असलाह बेचने के आरोप मे जेल जा चुका है।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारो से वार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे असलाह बेचने/बनाने वालो की धर पकड के लिए चलाए गए अभियान के तहत एसपी सिटी ओमवीर सिह व सीओ खतौली राजीव कुमार सिह के कुशल निर्देशन मे खतौली इंस्पैक्टर सन्तोष कुमार सिह ने क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर चीतल होटल के पीछे बर्फखाने में अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र इरफान निवासी मौ.सराफान बताया। एसएसपी ने बताया कि पकडा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे भी जनपद मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदो से अवैध अस्लाह बेचने व बनाने मे जेल ेजा चुका है। पकडे गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 रापफल,2 बन्दूक, 2 तमंचे, कारतूस तथा कई बधबने तमंचे के पार्टस तमन्चे बनाने के उपकरण आदि;312,315 बोर की छोटी व बडी नाल, तमंचे के आकार की कटी पत्तियां, ड्रिल मशीन, हथौडी, रेती आदि भारी मात्रा मे बरामद हुए है। जिसके सम्बन्ध् मे थाना खतौली मे मु.अ.स.988/धारा3/8/25 आर्म्स एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत होकर विवेचनाधीन है। उन्होने बताया कि इस दौरान अभियुक्त का एक अन्य साथी गोपाल निवासी बढीवाला थाना छपार पुलिस के हाथ नही लग सका। एसएसपी एस.के.सिह ने बताया कि उक्त तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मे खतौली इंस्पैक्टर सन्तोष कुमार सिह,सब इंस्पैक्टर सुनील कुमार शर्मा, सब इंस्पैक्टर रईस खां, का.मोहित कुमार, का.अमित, का.चालक विजय मावी आदि शामिल रहे।

रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य धाम मेरठ रोड केशवपुरी के तत्वाधान मे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें संस्था से जुडे सभी लोगो ने श्रमदान कर सहयोग किया।
मेरठ रोड केशवपुरी स्थित प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य धाम के तत्वाधान मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संस्था से जुडे सभी लोगो ने आज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान किया। इस दौरान ब्रहमकुमारी ईवरीय विश्व विद्यालय प्रभारी बहन बी.के.जयन्ति,प्रताप सिह, भारत कुमार, विनोद कुमार, चेतन कर्णवाल, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी और कार्यक्रमो की श्रृख्ला मे प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगा एजूकेशन एण्ड रिसर्च फाउन्डेशन द्वारा आपदा प्रबन्ध्न एवं स्वच्छता विषय पर रूडकी रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल मौजूद रही तथा मुख्य वक्ता के रूप मे बी.के.भारत भूषण,क्षेत्रीय संयोजक,उत्तरी क्षेत्र,ब्रहमकुमारीज,पानीपत ने गोष्ठी के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजको व संस्था के पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता बी.के.भारत भूषण का स्वागत किया गया तथा उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

त्यौहारों के मद्देनजर चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। त्यौहारों के मद्देनजर बीती रात्रि थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा।
थाना सिविल लाइन डीके त्यागी ने बीती रात्रि साथी पुलिसकर्मियों केसाथ कचहरी रोड व अन्य स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां सडक पर दिखे संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गयी वहीं वाहनों को भी खंगाला गया। चैकिंग के चलते वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा और वहानों पर सवार लोक दूसरे रास्ते पकडते नजर आये।

 

तनाव विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में कार्यस्थल पर तनाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाने का काम किया गया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ बीके ओझा और उनकी टीम का प्रधानाचार्य जीबी पांडे, एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। डॉ ओझा ने कहा आज जिसे देखों तनावग्रस्त होने की बात कहता है। ये ही हमें अवसाद पीड़ित एक मरीज बनाकर रख देता है। आज भारत तेजी से मनोविकार बीमारी के ग्रस्त समाज की ओर बढ़ रहा है। हमें अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज में एक खुशहाल जीवन जीने के लिए दिनचर्या को बदलना होगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अवसाद से केवल सकारात्मक दृष्टिकोण बचा सकता है। मोनिका गर्ग ने कहा कि मनोविकार से हमें बचने के लिए अपने आपको सीखने के साथ ही नेचुरल लाइफ जीने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्रा जकिया इकवान प्रथम, वाणी बंसल द्वितीय तथा चेतन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। मानसिक रोग स्वास्थ्य अधिकारी डा. पंकज कुमार, डॉ. गीतांजलि वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन रितु शर्मा ने किया।

 

नवरात्रि उत्सव में डांडिया व गरबा में मचाया धमाल11 |
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर डांडिया व गरबा का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मां दुर्गा का अशीर्वाद लिया। इसके बाद डांडिया की प्रस्तुति पर धमाल किया गया। लोक और सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. दीपक मलिक व डॉ. रावी जैन ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं ने डांडिया व गरबा महोत्सव में धमाल किया। डॉ. रावी जैन, डॉ. मोहिनी पंवार, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. विभुति, मानसी अरोरा, एकता मित्तल, सुकीर्ति, भावना, सपना चौहान, सोनम, रितिका, मासूमा, सिया, स्वाति, काजल, प्रीति, बिपाशा, विष्णु रूपम सक्सेना, प्राची संगल के साथ छात्रा दिव्या राठी, श्रुति, रिया, अनशिका, मोनिका, नेहा, रिया तायल, मानसी, वंशिका गोयल, प्रेरणा, शालु, अंजली, इशा त्यागी व आयुषी आदि ने डांडिया पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रावी जैन, मानसी अरोरा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. नावेद अख्तर, सौरभ शर्मा, संकेत जैन, कुशलवीर, भुवन अरोरा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, ङ्क्षप्रस, आशीष पाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

फ्री में सफर करना पीएसी दारोगा व सिपाही को पड़ा भारी-टिकट निरीक्षक ने हेकड़ी निकालते हुए वसूला 3560 का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। शताब्दी ट्रेन मे मुफ्त की यात्रा करना व उसके उपर ट्रेन मे विद्यमान टिकट निरीक्षक से अभद्रता करना एक पीएसी के दारोगा व सिपाही को भारी पड़ गया। कंट्रोल रूम को की गयी शिकायत पर आरपीएफ ने मुजफ्फरनगर स्टेशन दोनों को धर लिया। जिसके बाद दोनों से स्टेशन पर उपस्थित टिकट निरीक्षक ने टिकट की रकम सहित जुर्माने के रूप में 3560 रूपये वसूले। अक्सर देखने में आया है कि पुलिस, पीएसी व होमगार्ड आदि के द्वारा ट्रेनों को अपनी निजी सम्पत्ति समझ कर उसमें मुफ्त की यात्रा की जाती है। यह मुफ्त की यात्रा कभी-कभी उच्च स्तरीय चौकिंग में बड़ी भारी भी पड़ती है। ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला। मेरठ से 44वीं पीएसी वाहिनी का एक दारोगा गुरूदत्त व सिपाही करम सिंह ट्रेन संख्या 12017 शताब्दी में सवार हुए। ट्रेन में उपस्थित टिकट निरीक्षक राकेश दीक्षित ने दोनों को बिना टिकट एसी चेयरकार मे पाया। जिस पर उनके द्वारा उनकी जुर्माने रूपी रसीद काटने की बात पर दोनों ने टिकट निरीक्षक के साथ अभद्रता की। जिसके चलते टिकट निरीक्षक राकेश दीक्षित के द्वारा मामले से कॉमर्शियल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। जिस पर कंट्रोल रूम के द्वारा आरपीएफ मुजफ्फरनगर को इस संबंध में कार्यवाही को लेकर सूचित किया गया। जैसे ही ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रूकी, वैसे ही दारोगा ट्रेन के टिकट निरीक्षक को यह कहते हुए कि क्या बिगाड़ लिया मेरा, वहां से भागने लगा, जिसे वहां पर उपस्थित आरपीएफ के एक सिपाही ने थाम लिया और दारोगा व सिपाही को उस समय ड्यूटी पर उपस्थित सहायक टिकट निरीक्षक मनीष को सौंप दिया। जिसके चलते सहायक टिकट निरीक्षक मनीष ने दोनों से 890-890 टिकट की रकम व 890-890 जुर्माना वसूला अर्थात दोनों से कुल 3560 रूपये का जुर्माना वसूला। एक दारोगा व सिपाही का चार्ज करने की घटना पूरे दिन स्टेशन पर चर्चा का विषय बनी रही।

टिकटों के फर्जीवाड़े में फंसा परिचालक, संविदा हुई समाप्त
मुजफ्फरनगर। अभी हाल ही में अलीगढ़, आगरा व मथुरा क्षेत्रा में यूपीएसआरटीसी की बसों में टिकटों का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया था। जिसमें दो आरएम, तीन एआरएम सहित 14 रोडवेज कर्मी निलंबित व 51 संविदा कर्मी बर्खास्त हुए थे। टिकटों का एक फर्जीवाड़ा मुजफ्फरनगर में भी एक परिचालक के द्वारा किये जाने का प्रकाश में आया है। जिसके चलते डिपो के सहायक क्षे0 प्रबंधक ने संबंधित परिचालक की संविदा समाप्त कर दी। टिकटों में फर्जीवाड़े का एक मामला मुजफ्फरनगर डिपो में भी सामने आया। जिसे गंभीरता से लेते हुए डिपा के सहायक क्षे0 प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने परिचालक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे डिपो से बाहर का मार्ग दिखा दिया। एआरएम कार्यालय के अनुसार सुनील 12 पुत्रा रामनाथ मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा परिचालक पर तैनात था। इसके माह अगस्त 18 व सितम्बर 18 के मशीन वेविल का जब निरीक्षण किया गया, तो पाया गया कि सुनील कुमार द्वारा अनावश्यक रूप से अपनी मशीन से इस अवधि में लगभग 310 बार स्टेट्स रिपोर्ट निकाली गयी। इस गंभीर अनिमियताएं बरतने के कारण इससे स्पष्टीकरण मांगा गया तथा संविदा समाप्त करने का नोटिस दिया गया। परिचालक द्वारा विभागीय नियमां का पालन नहीं किया गया और और इस प्रकार का अनावश्यक कृत्य कर निगम को आर्थिक हानि पहुंचायी गयी। परिचालक सुनील के द्वारा इस प्रकार का कार्य करना एक सोचनीय पहलू है। हो सकता है कि डिपो के अन्य परिचालक भी इस प्रकार का कार्य कर रहे हों, इसलिए अन्य की भी जांच आवश्यक है।

श्रद्धालुओं में लीला को देखने के लेकर रहा उत्साह6 1 |
जानसठ। कस्बे में पुरानी रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने रावण की बहन सूर्पणखा की नाक काटने व खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया। दूसरी ओर, आदर्श रामलीला में पर्दे पर चल रहे रामायण धारावाहिक देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वेदप्रकाश, यशवंत कांबोज, निशांत, विजय शंकर, उमा शंकर, रतन राजपूत, प्रदीप राणा, गौरव भटनागर, ब्रिजेश रस्तोगी, विवेक उपाध्याय व कपिल कंसल मौजूद रहे।

अयोध्या लौटे भरत
पुरकाजी। मेन रोड पर चल रही रामलीला में भरत-कैकेयी संवाद सुनते ही बनता था। श्रीराम से मिलकर भरत खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौट आए। दोनों भाइयों के मिलन के मंचन में श्रद्धालु भावुक हो गए। रामलीला में सुमंत की वापसी व राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। दशरथ के अंतिम संस्कार का दृश्य भी मार्मिक था। इस दौरान अध्यक्ष मणिकांत गोयल, हरिराम सक्सेना, वीरेंद्र ङ्क्षसह, रजनेश अग्रवाल, आनंद धीमान, सुशील कर्णवाल, पीयूष राणा, पंडित भानू शर्मा व मनोज कर्णवाल आदि मौजूद रहे। पुलिस बल मौजूद रहा।

विजेताओं को किया पुरस्कृत10 1 |
बुढ़ाना। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल-राजपुर-छाजपुर में ङ्क्षहदुस्तान स्काउट व गाइड यूनिट ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित कार्यक्रम किया। छात्र-छात्राओं ने बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या व दहेज पर आधारित नाट्य प्रस्तुत किए। संचालक रीजनल आर्गनाइजिंग कमिश्नर मनोज सिधी, सूरज राणा व रजत मलिक आदि ने बच्चों से विभिन्न क्रिया-कलाप कराए। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कार्यक्रम में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है और उनका उत्साहवर्धन होता है। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार, संचालक आदित्य व प्रधानाचार्या कविता ङ्क्षसह तोमर समेत सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Annmariehouck AnnmarieHouck

    Hello everyone, it’s my first go to see at this website. site, and paragraph is in fact fruitful designed for me, keep up posting these articles.

    Reply
  • Avatar Of Live22 Casino live22 casino

    Hello everyone, it’s my first go to see at this web site, and paragraph is in fact fruitful designed for me, keep up posting these articles.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =