उच्च अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। उच्च अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव व टीएसआई वीर अभिमन्यु की संयुक्त टीम ने मीनाक्षी चौक पर जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया तथा बगैर नंबर की मोटरसाइकिल व फोर व्हीलर वाहनों पर नंबर भी लिखवाए।
यातायात प्रभारी @muzafarnagarpol वीर अभिमन्यु ने मीनाक्षी चौक पर चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान pic.twitter.com/ZvwxRNDIDY
— News & Features Network (@mzn_news) February 7, 2021
विदित हो कि तेजतर्रार खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव अपराधियों के खिलाफ समय समय पर सख्त अभियान तो चलाते ही रहते हैं तो वही लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें जागरूक भी करते रहते हैं
क्योंकि जान है तो जहान है इसी को मद्देनजर रखते हुए आज टीएसआई वीर अभिमन्यु व खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव ने पुलिस बल को साथ लेकर मीनाक्षी चौक पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा दिया
संयुक्त टीमों ने बगैर हेलमेट एवं बगैर नंबर एवं कान में लीड लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों के चालान भी काटे तो वही देखने में आया कि कुछ वाहन स्वामी पुलिस की चेकिंग के चलते बारीक गलियों में या अन्य किसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हुए नजर भी आए।
टीएसआई वीर अभिमन्यु ने इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

