Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने जेसीबी से ध्वस्त कराया अवैध अतिक्रमण

Budhana।(Muzaffarnagar News) बुढाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी लगातार तहसील में सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जे हटवा रही है और अवैध कब्जेदारों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी को शिकायत मिली कि ग्राम सराय तहसील बुढाना के खसरा संख्या ३५६/२ रकबा ०.०९२०है० व खसरा संख्या ३५६/३ रकबा ०.११४०है० कुल ०२ किता रकबा ०.२०६० है० जोकि राजस्व अभिलेखों में खलियान के नाम दर्ज है सरकारी भूमि है पर ग्राम सराय के निवासी कादिर राणा आदि पुत्रगण फैजुद्दीन, निसार अहमद पुत्र युसूफ राकेश पुत्र सरवीर, शौकीन पुत्र अता मोहम्मद, जम्मल पुत्र सुक्कन, रामपाल पुत्र चतरसेन द्वारा योजनानुसार सरकारी खलियान की भूमि को आपस में बांटकर एक साथ अभियान के रूप में पक्का निर्माण ईटों से चारदीवारी बनाकर लगातार निर्माण किया जा रहा है। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बुढाना ने जांच कराई जांच में शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने मौके पर जे.सी.बी. मंगा ली और जे.सी.बी. के माध्यम से सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और सरकारी भूमि कब्जामुक्त करा दी।
सभी ग्रामवासियों ने एसडीएम के त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की और उनकी लंबी उम्र की कामना की।  क्षेत्र की जनता का कहना है त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही करने वाली एसडीएम पहली बार बुढाना तहसील में आई है जो सभी किसानों की एक एक समस्याओं को स्वयं सुनती है और उनका तत्काल निस्तारण कराती है और इतनी भीषण गर्मी में भी क्षेत्र में स्वयं पहुँच जाती है।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। मौके पर नायब तहसीलदार सिसौली रोहित, नायब तहसील शाहपुर ब्रजेश कुमार, लेखपाल ओमप्रकाश, राजस्व निरीक्षक अनुज शर्मा व पुलिस बल उपस्थित रहा।वही एसडीएम मोनालिसा ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा यदि कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =