जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी से रोष, वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की।
जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि समाज मे जातिगत विद्वेश फैलाकर अराजकता फैलाने के उददेश्य से सोशल मीडिया मे एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
आरोप है कि इस पूरे वीडियो मे पूरे जाट समाज, भारतीय फौज की जाट रेजीमेन्ट, किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है।
सेना की रेजीमेन्ट के बारे मे यह अपमानजनक भाषा व धमकी देश द्रोह की श्रेणी मे आता है। इस वीडियो के वायरल होने के पश्चात से जाट समाज मे नाराजगी है।
आरोप है कि यह वीडियो दिनेश चौहान पुत्र बालेश्वर निवासी कांधला जिला शामली के द्वारा कथित रूप लोड करके वायरल करना बताया जाता है जिसकी पुष्टि केवल पुलिस द्वारा की जा सकती है।
ज्ञापन सौपने वालो मे जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव सुन्दरपाल सिह,वरिष्ट पदाधिकारी अनिल चौधरी मुन्नू, देवी सिह सिम्भालका,गजेन्द्र पाल, यशपाल सिह, धर्मवीर सिह, जगदीश मलिक, मनोज राठी,सत्यवीर सिह,ब्रिजेश कादियान, डा.जीतसिह तोमर, सन्दीप कुमार, अनूप सिह वर्मा संरक्षक, रणवीर सिह महले आदि मौजूद रहे।

