Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: बस चालक की हादसे में मौत, कई घायल

खतौली। Khatauli: हरिद्वार घूमकर वापिस लौट रहे तीर्थ यात्रियो की बस व ट्रक के बीच हुई भिडन्त मे बस चालक की मौके पर मौत हो गई तथा बस मे सवार चैन्नई निवासी कई यात्री घायल हो गए। दिन निकलने के साथ हुए इस सडक हादसे से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार चैन्नई निवासी कुछ तीर्थ यात्री बस द्वारा हरिद्वार घूमने के लिए गए हुए थे कि हरिद्वार घूम कर जब बस मे सवार उक्त तीर्थ यात्री वाया दिल्ली वापिस लौट रहे थे कि अलसुबह यात्रियो से भरी बस जैसे ही खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 हाईवे पर पहुंची इसी बीच ट्रक व यात्रियों से भरी बस के बीच जबदस्त भिडन्त हो गयी। जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बस मे ंसवार महिलाओं सहित दर्जनों यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद वहां पर चींख पुकार मच गयी।

 

4 5 |

3 6 |

 

 

 

 

 

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ एम्बुलैंस की मदद से उपचार हेतु सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार रोहिणी गार्डन चैन्नई निवासी कुछ लोग चार धाम की यात्रा पर गये थे आज अल्पसुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकली थी। कि जैसे ही वह बस खतौली कस्बे के निकट हाईवे पर झिलमिल ढाबे के पास पहुंची तो ओवरटेक के चक्कर में बस आगे चल रहे डम्फर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा लगभग खत्म हो गया और घटना के बाद बस मे ंचींख पुकार मच गयी। बस में सवार सभी महिलाओं सहित दर्जनों यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये बस चालक 45 वर्षीय दिल्ली निवासी मोनू की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर थाना खतौली पुलिस ने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर सभी घयालों के उपचार हेतु वहां मौजूद नागरिकों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में रामानाथन पुत्र बाला सुब्रहण्यम, लक्ष्मी पत्नी रामनाथन, मुरथे पुत्र शिवालिंगम, मीनाक्षी पत्नी जया कुमार, दिलीरानी पत्नी सेल्वम, इन्द्राणी पत्नी मुरथे, दलजीत सिंह पुत्र जसविंद्र िंसह के गणेश पुत्र ई कुप्पुस्वामी,माहेश्वर, रवि चन्द्रन, करपागम आदि शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =