मुजफ्फरनगर में कलियुगी पति ने की पत्नी की हत्या, वजह जान उडे सबके होश…
मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा में शादी के दो साल बाद ही कलियुगी पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद फरार मृतक महिला के ससुर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पर शिकंजा कसा
जिसके लिए युवती के परिजन भी पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं।प्राप्त समाचार के अनुसार तितावी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पानीपत के ग्राम ब्रह्मपुर निवासी महमूद पुत्र शकरुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी मुस्कान की शादी दो साल पहले जुल्फिकार पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम नरोत्तमपुर माजरा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक की थी।
शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्यवाही: पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने दबौचा
शादी के बाद से ही उसकी बैटी मुस्कान को उसका पति जुल्फिकार व ससुर गय्यूर आदि परेशान करते थे। मुस्कान को अतिरिक्त दहेज में अन्य सामान लाने की मांग की जाती थी। इसी चलते उसका प्लाट भी इन लोगो ने बिकवा दिया था।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की हत्या के मामले में @muzafarnagarpol ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके लिए युवती के परिजन भी पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं।https://t.co/ycIqFyGYhW
— News & Features Network (@mzn_news) February 10, 2021
गत शाम उनको सूचना मिली कि उनकी बेटी मुस्कान को उसके पति जुल्फिकार ने जहर देकर मार डाला है। जिला अस्पताल में उनकी बेटी की लाश रखी है।
सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेन्द्र वशिष्ठ मौक पर पहुंच गए, जिसके बाद हत्यारोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि आरोपी ससुर की तलाश जारी है। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

