ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी की मासिक बैठक सम्पन्न: श्रीमोहन तायल का अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी की मासिक बैठक भगत सिंह रोड स्थित कार्यालय पर गत रात्रि आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम विश्वदीप गोयल ने श्रीमोहन तायल को एंटी करप्शन कमैटी के कार्यो एवं उद्देश्यों से परिचित कराते हुए बताया कि इस संगठन को नीति आयोग (भारत सरकार) ने मान्यता दी है और सैन्ट्रल विजिलेंस कमिश्न ने भी इसके क्रियाकलापों पर संतोष जाहिर करते हुए इसे सर्टिफिकेट जारी किया है।
ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी ने श्री मोहन तायल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड व विकास प्राधिकरण का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया। राजकुमार रहेजा, विश्वदीप गोयल, कपिल,मनोज मलिक, अखिल सिंगर डॉ सुशील कुमार रविंद्र जैन, संजय अग्रवाल,मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे pic.twitter.com/LYjNyNqXEj
— News & Features Network (@mzn_news) February 10, 2021
बैठक का संचालन करते हुए सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि शासन ने श्रीमोहन तायल को जहां व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया है वहीं उन्हे विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर का भी सदस्य मनोनीत किया गया है।
राजकुमार रहेजा ने श्रीमोहन तायल को शॉल ओढाकर प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया और बैठक में उपस्थित सदस्यों से उनका परिचय कराया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापारी नेता कपिल कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, पीआरओ डा. संजय अग्रवाल, प्रवीन वर्मा, लविश रहेजा, संजीव अग्रवाल, अरूण सपरा, मनोज मलिक, अखिल सिंघल, हरि कृष्ण ग्रोवर, रोबिन जैन, डा. सुशील, वेदप्रकाश, मनोज गुप्ता और विक्की बाटला सहित अन्य अनेक लोग भी मौजूद रहे।

