News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

प्रसव के दौरान महिला की मौतMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो तथा ग्रामीणो ने सीएचसी पर जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी गर्भवती आशू पत्नि सचिन कश्यप को प्रसव पीडा होने पर उसके परिवार वालो ने भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। बताया जाता है कि आशा के अन्दर खून की भी काफी कमी थी। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते उक्त महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनो ने विरोध स्वरूप जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। विवाहिता की मौत से उसके परिवार वालो मे शोक छाया हुआ है।

 

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा अनेक बार आपको वह माननीय मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्री सहित शासन प्रशासन को अवगत कराया गया जिस पर आपके द्वारा दो बार कमेटियों का गठन किया गया जिसमें पहले नगर मजिस्ट्रेट में एसडीएम सदर के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया परंतु कमेटी द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई उसके बाद जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अपर जिला अधिकारी वित्त के नेतृत्व कमेटी का गठन किया उस कमेटी के गठन के बाद संगठन को अवगत कराया गया की १० दिनों के अंदर कमेटी शत्रु संपत्ति पर अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रेषित करेगी और उस पर कार्रवाई की जाएगी परंतु लगभग एक महीना हो जाने के बाद भी कमेटी द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसके संबंध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन आपसे अनुरोध करता है कि तत्काल शत्रु संपत्ति पर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया जाए । ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा, सरिता शर्मा, अरोड़ा संजय गोस्वामी, प्रमोद वर्मा, प्रदीप कुमार, श्याम वर्मा , राजकुमार गर्ग आदि मौजूद थे।

 

कचहरी मे ऑगनबाडी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष ंकृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
कचहरी मे एकत्रित ऑगनबाडियों ने एसडीएम परमानंद झा को 4 सूत्रिय एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे मांग वित्तमंत्री से मांग की कि ऑगनवाडी व सहायिकाओं को प्राथमिक श्रेणी मे रखा जाए तथा सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। ज्ञापन सौपने वालो में जिला अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा प्रजापति, रीतु चौधरी, बीरमति, अमृता त्यागी, प्रतिभा त्यागी, बाला, पूनम, राजेश, मन्जू, रेखा, नीलम आदि मौजूद रहे।

 

जिला पंचायत सभागार मे नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हम सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करना चाहिए तथा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूकता होनी चाहिए।
कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में नवचयनित लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कार्यक्रम मे मौजूद नवचयनित लेखपालों को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि लेखपाल प्रशासन की एक अहम कडी होती है। जिसे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। अपने अधिकारियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से सीखते हुए आगे बढना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेशभर मे नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए गए। इसी संदर्भ मे जिला पंचायत के सभाकक्ष में 45 नवचयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरीत किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि हम सभी को जिस भी विभाग मे जो भी जिम्मेदारी मिली है। उसका पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करना चाहिए तथा अपने सीनियर्स से हमेशा कुछ ना कुछ नया व अच्छा सीखने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला ंपंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरीत किये गए। कार्यक्रम मे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली उमेश रोरिया के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस द्वारा इरशाद पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ उम्र ४७ वर्ष को मुखविर खास की सूचना पर चीतल कट से मेरठ की तरफ करीब १०० कदम दूरी पर हाईवे से गिरफ्तार किया गया । अभि० उपरोक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । वादी कृष्ण गोपाल पुत्र रतनमणि नि० आर्यपुरी भूड थाना खतौली मु०नगर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर वादी के साथ बस मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ सुघा कर उसके पास से वादी का बैग, पासबुक , एटीएम कार्ड,आधार कार्ड,मोबाइल तथा मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से रुपये चोरी कर लिये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना खतौली पर मामला पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विक्रान्त कर्दम को सुपुर्द की गयी थी विवेचना के क्रम मे थाना पुलिस द्वारा अभि० इरशाद पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक अदद पासबुक ,एक अदद आधार कार्ड ,एक अदद पेन कार्ड व एक लाख पिच्छत्तर हजार रुपये (१,७५,०००) रुपये बरामद हुए । अभि० इरशाद के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० विक्रान्त कर्दम, का० निरोत्तम सिंह, अलीम, तरूण कुमार शामिल रहे।

 

2 शातिरों को पकड़ा
खतौली। चौकी प्रभारी पमनावली चौकी उप निरीक्षक देवा सिंह द्वारा २ वारंटी अभियुक्त नीटू उर्फ मनोज पुत्र लाल सिंह निवासी जसोला थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर व लाल सिंह पुत्र भरतू नि० जसोला थाना खतौली को गिरफ्तार किया गया।

 

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किलध् थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

ट्रान्सफार्मर फुकने से मचा हाहाकारः जनहित मे विभाग ने बदलवाया नया ट्रान्सफार्मरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विद्युत ट्रान्सफार्मर फुक जाने के कारण क्षेत्रवासियो को भारी परेशानी का सामना करना पडा। िविभाग के आला अधिकारियो ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कराया तब कहीं जाकर बिजली सप्लाई निर्बाध हो सकी।
मंडी समिति बिजली घर पर 10एमवीए ट्रान्सफार्मर फुकने के कारण विद्युत सप्लाई कई घन्टे बाधित रही। चर्चा रही कि विद्युत सप्लाई बाधित होने एवम लापवाही के चलते ट्रान्सफार्मर डेमेज होने के मामले मे कई अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। वह ंदूसरी और नागरिको की समस्या को ध्यान मे रखते हुए कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर नए पॉवर ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था की गई है। जिससे अब क्षेत्र मे बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।

 

एम0फार्मां प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में एम0फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ, जिसमेंं फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में प्रथम स्थान पर समीर शर्मा (एस0जी0पी0ए0 8.46 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पर शिव कुमार (एस0जी0पी0ए0 8.23 प्रतिशत), एवं तृतीय स्थान पर मोनिका पाण्डेय (एस0जी0पी0ए0 8.08 प्रतिशत) रहा। वहीं फार्माकोग्नॉसी में प्रथम स्थान पर सुप्रिया गर्ग (एस0जी0पी0ए0 8.23 प्रतिशत), प्रतिक्षा त्यागी (एस0जी0पी0ए0 7.77 प्रतिशत) एवं हिजमा पुण्डीर (एस0जी0पी0ए0 7.62 प्रतिशत) श्रेष्ठता सूचि के आधार पर द्वितीय स्थान पर रही छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ डा0 वैशाली, डा0 भूवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, हरेन्द्र सिंह, कुलदीप सैनी, रवि कुमार, संजीव रतन तिवारी, राबिया प्रवीन, अर्शी सैफी, मिनाता, मौ0 सलमान, मौ0 जूबैर, मौ0 समी, पीयूष सिंघल, महिमा राणा, सना जैदी, अक्षय वर्मा, समीर शर्मा, एलिश, पंकज, अमन, स्मृति माथूर, आस्था, आदि उपस्थित रहे।

 

फास्टफूड से जीवनशैली में बदलाव कर करे बचावः डा. अजय तोमर
मुजफ्फरनगर। डा.अजय पंवार ने कहा कि व्यक्ति अपनी जीवन शैली मे बदलाव लाएं तथा चिकनाई एवं फास्ट फूड से परहेज करें। तभी वह स्वस्थ रह सकता हैं
सर्वहित मैडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी मे अर्श गेस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल भोपा रोड के संचालक डा.अजय तोमर ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि आज चिकनाई एवं फास्ट फूड को खाने से व्यक्ति को पेट की समस्या होती है। जिसमें कब्ज, डायरिया आदि हो जाता है। इससे बचाव के लिए अपनी जीवन शैली मे बदलाव लाए तथा फास्ट फूड एवं चिकनाई वाले खादय पदार्थो से बचें। यदि किसी व्यक्ति को धूल से एलर्जी है तो उसे बचाव करना चाहिए। मिर्च, फैटी चीजें ना खाएं, मैडिटेशन करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति आठ घन्टे मे थोडा-थोडा करके खाते रहें तथा 16 घन्टे कुछ ना खाए यदि ऐसा होगा तो वह स्वस्थ रह सकता है। डा.आयत ने कहा कि गर्भवती महिलाएं शुरू से ही अपने खानपान पर ध्यान दें तथा समय समय पर चैकअप कराती रहे। अन्यथा बाद मे परेशानी होती है। विचार गोष्ठी मे रिजवान राणा, डा.सदाकत, मौ.खालिद सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।

 

लूट के दो शातिरां को मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ई-रिक्शा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ अभियुक्त घायल सहित ०२ लुटेरे अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से ०२ ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ई-रिक्शा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए मेरठ रोड पर सिंधावली ग्राम के रास्ते पर दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ अभियुक्त घायल सहित ०२ लुटेरे अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से ०२ ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०५ मई को वादी नीटू पुत्र अतरसिंह निवासी कमलानगर थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना दी गयी की अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका ई-रिक्शा लूटने की घटना कारित की गयी है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम आज मेरठ रोड पर ग्राम सिंधावली के रास्ते पर चौकिंग कर रही थी कि तभी ०१ ई-रिक्शा में सवार ०२ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु ई-रिक्शा सवार पुलिस को देखकर भागने लगे तथा ई-रिक्शा को इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा दिया । पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा सवारों का पीछा किया गया तथा घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का द्वारा की फायरिंग से अपने आप के बचाते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त के जीवनरक्षार्थ चिकित्सा हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शकील उर्फ समीर पुत्र जुम्मा निवासी मौहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ (घायल), अली मोहम्मद पुत्र शराफत निवासी ग्राम सरावनी थाना बाबूगढ़, हापुड़ है। जिसके कब्जे से ०१ ई-रिक्शा यूपी १२ सीटी ५४१६, ०१ ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट, ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा तथा ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अवैध चाकू बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे दिनांक ०५ मई को बस से मुजफ्फरनगर आये था महावीर चौक पर उतरे थे । महावीर चौक से उन्होने एक ई-रिक्शा चालक को सब्जी मन्डी जाने के लिये बुक किया । ई-रिक्शा चालक को हमने शराब पिलायी तथा उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी ई-रिक्शा को लूटकर फरार हो गये। लूटे गये ई-रिक्शा को हमने इन्डस्ट्रियल एरिया में छुपा दिया था। हमारे पास से बरामद दूसरा ई-रिक्शा हमने कालिन्दी चौराहा थाना सरधना, मेरठ से चोरी किया था तथा आज हम मुजफ्फरनगर से लूट कर छिपाये गये ई-रिक्शा को ले जाने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा मुठभेड़ में हमें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उ.नि. सतेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, है. कां. शोवेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, का. अंकित कुमार, ब्रहमदेव, अजीत थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

विद्यालय का किया निरीक्षण
पुरकाजी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, द्वारा विकास क्षेत्र पुरकाजी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चंदन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास क्षेत्र पुरकाजी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चंदन का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल २६ बच्चों के सापेक्ष २१ बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। कक्षा १ के बच्चों से हिंदी भाषा की पुस्तक का वाचन कराया गया तथा कक्षा चार व पांच के बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए गए। मध्याह्न भोजन निर्धारित मैनु के अनुसार बनाया जा रहा है, अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए। विद्यालय में बालक बालिका शौचालय, हैंडपंप व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में मिले। प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में किचन गार्डन में मौसम के अनुकूल साग सब्जियां उगाये जाने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानाध्यापक को डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (क्चक्रष्ट) पुरकाजी के निरीक्षण के समय कार्य समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। मानव संपदा पोर्टल अपडेशन, आधार पेंडेंसी को समाप्त किए जाने तथा डीबीटी डाटा प्रतिदिन अपराह्न ४ बजे तक कार्यालय को प्रेषित करने हेतु स्टाफ को निर्देशित किया गया।

 

औषधीय का अवलोकन किया
मुजफ्फरनगर। विभिन्न ब्लाकों में संचालित आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर परिवर्तित नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा योग वैलनेस सेंटर इंचोली तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टोड़ा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न ब्लाकों में संचालित आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर परिवर्तित नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा योग वैलनेस सेंटर इंचोली तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टोड़ा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण समय चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का जन सामान्य हेतु तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु औषधीय का अवलोकन किया गया चिकित्सालय में औषधीया मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु उपलब्ध है।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार जी का उनके कार्यालय में एफिलिएटिड स्कूल एंड सोशल वैलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दोनों जिला अधिकारियों को मधुरता का प्रतीक मिठाई, सम्मान प्रतीक, बुके, अंग वस्त्र, शाल एवं फुल मालायें पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर एफिलिएटिड स्कूल एंड सोशल वैलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के प्रांतीय अध्यक्ष- जशवीर सिंह, उपाध्यक्ष- चंद्रपाल सिंह, जिला अध्यक्ष- महेशपाल सिंह, महासचिव- चंद्रवीर सिंह, कोषाध्यक्ष- कुलदीप सिवाच, प्रदेश महासचिव- प्रवेंद्र दहिया, प्रेस प्रवक्ता- अनिल शास्त्री, प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष- संदीप मलिक, सदर ब्लॉक अध्यक्ष- ओमपाल एडवोकेट,नगर प्रभारी सुरेंद्र मान, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष- कन्हैया कुमार, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार , मंडल अध्यक्ष- यशपाल, महासचिव- आशिक अली पांचाल जी, सदर ब्लॉक से पंकज धीमान, संतोष कुमार,द्वारा दोनों अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें अन्य पदाधिकारी एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

 

सेवा कार्यों पर जोर दियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर चैम्बर की एक सभा होटल वेलविस्टा में संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंडलध्यक्ष दीपा खन्ना की आधिकारिक यात्रा हुई जिसमे वर्तमान सत्र की टीम द्वारा क्लब गतिविधियों की जानकारी दी गयी। मनोज सेठी ने बताया कि क्लब द्वारा रोटरी फाउंडेशन में पच्चीस हजार डॉलर से अधिक दान दिए जा चूका है। संदीप कुच्छल द्वारा क्लब चार्टर व् बाई लास प्रस्तुत किये गए। मंडलध्यक्ष क्लब गतिविधियों से पूर्णतया संतुष्ट दिखाई दी तथा टीम की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारम्भ मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना, अनिल खन्ना, जोनल सह मंडलाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह मंडलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल (आधिकारिक यात्रा), लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल प्रकाश बंसल, रीजनल सह मंडलाध्यक्ष नीरज बंसल, डॉ ईश्वर चंद्रा, वीरेंदर अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। कार्यक्रम चौयरमेन अजय गुप्ता, अजय भार्गव व् अजय अग्रवाल रहे। मंच सञ्चालन राजीव मुंजाल व् वरिष्ठतम सदस्य अनिल सोबती द्वारा किया गया। आस्थाओ का पाठ राखी कुच्छल ने किया। वन्दे मातरम गायन नीरा शर्मा के नेतृत्व में ऋचा गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, अंजलि गुप्ता, अंजू जलोत्रा, , विनीता अरोरा द्वारा किया गया। स्वागत गान नीरा शर्मा, भारती साहनी, शशि गर्ग व् शारदा बजाज द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच सज्जा के पश्चात् कार्यक्रम चौयरमेन अजय अग्रवाल तथा दिनेश मोहन व् अजय भार्गव, क्लब ट्रेनर राजेंदर सिंघल, सुनील गोयल, सुभाष साहनी ने दीपा खन्ना जी व् अन्य अतिथीयों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। अध्यक्ष विशाल कालरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी आभार व्यक्त किया तथा वर्तमान सत्र की टीम के साथ पूरा सहयोग करने का संकल्प भी लिया । सचिव मनोज सेठी ने निवर्तमान सत्र की आख्या सदन के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए मुख्यतः सेवा कार्यों का वर्णन किया, जैसे गौ सेवा, वृक्षारोपण, माता पिता सम्मान, कावड़ सेवा शिविर, ऑर्गन डोनेशन कम्पैन, जैकेट प्रोजेक्ट, व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर डोनेशन, मैटरनिटी एवं चाइल्ड हैल्थकेयर, ब्लड टेस्ट, आई चेकअप, मेन्टल हेल्थ चेकअप, वाटर हार्वेस्टिंग, महा काल लंगर सेवा, शीतल जल सेवा, शिक्षक सम्मान आदि। स्वंत्रता दिवस व् गणतंत्र दिवस क्लब द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर केशव पुरी में विद्यार्थियों के साथ मनाया जाता है। सदस्यों द्वारा इस सत्र में सात लाख रूपये के लागत से विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण भी कराया गया। उन्होंने सभी सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष विशाल कालरा, सचिव मनोज सेठी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा मंडल द्वारा भी जो पुरूस्कार इन्हे मिले थे उन्हें भी मंडलाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया। कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष चेतना सेठी, शिप्रा गुप्ता, अंजलि गुप्ता, विनीता अरोरा व् निशा संगल को भी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया तथा इन्हे भी मंडल से प्राप्त पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात नए सत्र की टीम के रूप में अध्यक्ष अजय एरन, सचिव प्रमोद अरोरा, कोषाध्यक्ष राजीव मुंजाल तथा बोर्ड सदस्यों को भी मंडलाध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गयी। अपने उद्बोधन में अजय एरन ने क्लब गतिविधियों को और अधिक जोरदार तरीके से चलाने पर जोर दिया। राजेश गोयल को नए सदस्य के शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर क्लब के १७ चार्टर सदस्यों को भी पिन लगाकर व् अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। मंडलध्यक्ष का परिचय चेतना सेठी ने पढ़ा। दीपा खन्ना जी ने अपने सम्बोधन में क्लब द्वारा निवर्तमान सत्र में किये गए सेवा कार्यों की बहुत प्रशंसा की एवं वर्तमान सत्र में वृक्षारोपण तथा अधिक दान करने के लिए प्रेरित किया। सभा को वरिष्ठ सदस्य डॉ ईश्वर चंद्रा ने भी सम्बोधित किया। लकी ड्रा के विजेता मानव अरोरा, योगिता अरोरा तथा विनीता अरोरा रहे। समयबद्धता पुरूस्कार के भाग्यशाली विजेता चेतना सेठी व् शशि गर्ग रहे। मंडल से आये सभी अतिथियों को क्लब द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में दुसरे रोटरी क्लबों से भी पदाधिकारी पधारे। क्लब के सदस्यों की उपस्थित लगभग शत प्रतिशत रही। समापन राष्ट्र गान से किया गया।

 

प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। सम्राट शाखा द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम स्थान – मेहता क्लब के सामने श्री सुदेश गर्ग प्रोपर्टी डीलर वालों के आफिस पर नई मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी (अध्यक्षा नगर पालिका परिषद) व परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों ने प्रसाद वितरण करके व मीठा शर्बत अपने हाथ से वितरण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। सभी सदस्यों ने भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु जी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रायोजक सुदेश गर्ग व श्रीमती संध्या गर्ग कार्यक्रम चैयरमैन डॉ नितिन जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अमित बंसल जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष-कीमती लाल जैन, सचिव-गोपाल कंसल,महिला संयोजिका -श्रीमती परणीता गोयल प्रवीण सिंघल, जगरोशन गोयल, अजय गोयल, ई० पी.के. गुप्ता, अशोक सिंघल (पेपर वाले), सुनील गर्ग, अवधेश गुप्ता, प्रदीप खन्ना, श्रीमती सोनिया जैन, रीना सिंघल, सन्तोष गोयल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों, उप आबकारी निरीक्षक एवं अधिकृत प्रतिनिधि चीनी मिल की उपस्थिति मे बैंठक आहूत की गयी। आबकारी आयुक्त, महोदय के आदेशों एवम् जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी मुजफ्फरनगर में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों, उप आबकारी निरीक्षक एवं अधिकृत प्रतिनिधि चीनी मिल की उपस्थिति मे बैंठक आहूत की गयी। उप आबकारी निरीक्षक चीनी मिल एवं अधिकृत प्रतिनिधि चीनी मिल को निम्न निर्देश दिये गयेः- सभी चीनी मिलों के मुख्य गेट, निकासी प्वाइंट, तौल प्वाइंट एवं सभी शीरा टैंकों पर सी.सी.टी.वी. लगाया जाय। उप आबकारी निरीक्षक के उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के साथ-साथ किसी अनाधिकृत वाहन के चीनी मिल परिसर में आने पर नियंत्रण रखने हेतु बायोमैट्रिक सिस्टम स्थापित कराये। समस्त चीनी मिल शीरा वर्ष 2023-24 के अवशेष आरक्षित शीरें का यथाशीघ्र सम्भरण करायें। शीरा वर्ष 2023-24 में जिन चीनी मिलों की संचय क्षमता अपूर्ण है वह प्रशमन हेतु सहमति प्रत्र उपलब्ध कराये। सभी चीनी मिल एवं उप आबकारी निरीक्षक उपरोक्त समस्त औपचारिकताएं 7 दिवस के अन्दर पूर्ण कराकर सूचना उपलब्ध कराये।

 

मांगों के लेकर दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार डाक्टर इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आकाश ठाकुर युवा जिला अध्यक्ष एवं इंतजार अब्बासी नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से इन मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। आयुष्मान कार्ड जो बनाए गए हैं उनमें पेशेंट अपना इलाज कराता है लेकिन उसको आपरेशन के बाद बाहर से 50-60 हजार की दवाई खरीदनी पड़ती है गरीब आदमी यह कैसे करें और आयुष्मान ज्यादा से ज्यादा हास्पिटलों में लागू हो और आयुष्मान से मेडिसिन का खर्च भी लागू किया जाए।
राशन कार्ड के लिए केवाईसी की जा रही है पर जिसमें परिवार के कुछ सदस्यों के अंगूठे नहीं आते उनका आधार अपडेट करने में दिक्कत हो रही है क्योंकि आधार कार्ड के कोई भी कैंप नहीं लगे हुए हैं बैंकों में लंबी लाइने हैं और फिर उनसे बैंक में जो आधार कार्ड अपडेट करने के लिए बैठे हैं वह लगभग 200 से 300 रुपए ले रहे हैं इस समस्या से निजात पाने के लिए कैंप लगाए जाएं। प्राइवेट स्कूल हर साल कोर्स बदल देते हैं और रेट बड़े हुए रहते हैं बच्चों को शिक्षित करने के लिए और स्कूलों की मनमानी करने के लिए भी कोई समाधान निकाला जाए। काफी क्षेत्र शहर के ऐसे हैं जहां नालिया और सड़के नहीं है थोड़ी सी बारिश होते ही वहां पानी भर जाता है और इतनी सड़क खराब हो जाती है कि चलना फिरना दूभर हो जाता है। जैसे वार्ड 3 में जामिया दावत उल हक मदरसे के सामने गली में नालियां गंदगी से भरी पड़ी है सड़क कच्ची है इस समस्या का समाधान करने कृपया करें। बारिश के मौसम में कुछ क्षेत्रों में लाइन जर्जर हैं जहां कोई दुर्घटना घटने का अंदेशा है जैसे वार्ड 3 जामिया दावत उल हक मदरसे के सामने गलियों में लाइन जर्जर है बारिश होते ही पोल मे करंट आ जाता है फाल्ट होने लगते हैं इसी तरह कुछ जगह पर समस्या है। जैसे चरथावल क्षेत्र में नहर का बांध टूटने से किसानों की फसल नष्ट हो गई किसानों को बड़ा नुकसान हुआ इस तरह की समस्या दोबारा ना हो उसका समाधान किया जाए। आवारा पशुओं की समस्या के लिए बीएसएफ की तर्ज पर एएसएफ का गठन किया जाए जिससे किसानों को इस समस्या से निजात मिले जिसमें समस्त भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मुजफ्फरनगर के सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कांवड़ सेवा शिविर को लेकर की बैठक
भोपा। सेवार्थ क्लब भोपा की बैठक कपिल प्रजापति के प्रतिष्ठान पर हुई जिसमें कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ सेवा शिविर में चिकित्सा शिविर एवं भंडारे के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण मीटिंग की गई। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जो भी नियम आने वाली कावड़ यात्रा मेले के लिए बनाये जाएंगे उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा शिविर में कांवड़ियों को विश्राम, भोजन और मेडिकल जैसी सुविधा मिलेगी। शिविर १५ जुलाई सेशुरू होगा १७ जुलाई को हवन होकर २ अगस्त तक गंग नहर पर लगेगा। कावड़ियों के लिए फव्वारे , विश्राम के लिए गद्दे, शीतल जल, गर्म व स्वच्छ भोजन, पक्के शौचालय, निजी चिकित्सक की व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई शिविर को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष प्रदीप वालिया ने विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। मीटिंग का संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य अजय जैन के द्वारा किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता ऋषि वालिया ने की मीटिंग में मुख्य रूप से शीनू अग्रवाल, विकास कर्णवाल(पत्रकार), शैलेंद्र राठी , दिनेश मलिक (पत्रकार) ,दिनेश गुप्ता, सचिन धीमान ,सतीश धीमान, राकेश, अमित प्रजापती,कपिल प्रजापति, संदीप सैनी मौजूद रहे।

 

चरथावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर ६ के उपचुनाव में इशरत ने मारी बाजी
मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर ६ के उपचुनाव में इशरत ने जीत दर्ज की। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में दो प्रत्याशी आमने-सामने थीं। नगर पंचायत के मुख्य चुनाव में वार्ड छह मुर्दा पट्टी से आमना खातून सदस्य चुनीं गई थी। उनके निधन के बाद उप चुनाव कराया गया। मरहूम आमना की पुत्रवधू इशरत पत्नी आलम त्यागी और नीलोफर पत्नी डॉ. नौशाद मैदान में थीं। चुनाव में इशरत ने १७८ वोट से जीत दर्ज की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =