Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैश्य समाज के एकत्रीकरण के लिए सदैव तत्पर संस्था श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति (रजि.) की बोर्ड बैठक स्टेशन रोड स्थित ट्यूलिप पार्टी हॉल में आयोजित की गई । बैठक में गत एक वर्ष के लगभग १८ बड़े कार्यक्रमों के अनुभव उन्ही कार्यक्रमों के संयोजकों द्वारा प्रस्तुत किए गए व सभी ने सभी आयोजनों की दिल खोलकर प्रशंसा की ।

बैठक में उपस्थित डॉ. मनोज मित्तल व डॉ. नितिन जैन द्वारा नव पदाधिकारियो का पुष्पों की माला से अभिनन्दन किया गया । प्रदेश संयोजक एवं जिला अध्यक्ष पवन सिंघल ने अनेको वरिष्ठ घोषणाएं की, जिनमें प्रमुख जिला महामंत्री अजय गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष नितिन संगल, नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, नगर महामंत्री मोहित बंसल एवं नगर कोषाध्यक्ष संदीप दास एडवोकेट की घोषणा की । युवा संगठन के विस्तार में जिला युवा अध्यक्ष श्रेय मित्तल, जिला युवा महामंत्री रजत जैन, जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राजेश महेश्वरी, नगर युवा अध्यक्ष राघव गोयल, नगर युवा महामंत्री अनुज मित्तल एवं नगर युवा कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल का अभिनंदन किया गया ।

प्रदेश में ऑडिटर डॉ. मनोज मित्तल, प्रदेश मंत्री डॉ. नितिन जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अंकुर जैन एवं मंडल उपाध्यक्ष सुनील गर्ग रहे ।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप बंसल व प्रमोद मित्तल बने । साथ ही जिला उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, हर्ष गोयल एवं संजय गुप्ता बने । जिला चौयरमेन के रूप में मोहित संगल, नवनीत गुप्ता, अकुल अग्रवाल एवं श्री कीर्तिवर्धन अग्रवाल की घोषणा हुई । चौयरमेनगण के कार्यक्षेत्र बाद में घोषित किए जाएंगे

संगठन में जिला संयुक्त महामंत्री राकेश मित्तल व श्री कशिश गोयल बनाए गए । साथ ही जिला मीडिया प्रभारी श्री अंकित गोयल जी बने । अभिनंदन की कड़ी में जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री सचिन गोयल एवं अमित तायल जी बनाए गए । जिला सचिव के रूप में मुकेश गोयल, मयंक सिंघल, प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्रनाथ मित्तल, बलराम तायल, गोपाल कंसल एवं नीरज अग्रवाल बने । जिला युवा उपाध्यक्ष श्री केशव गर्ग एवं सौम्य कुच्छल रहे

नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुच्छल एवं नगर उपाध्यक्ष दीपक गोयल मनोनीत किये गये । समयबद्धता पुरस्कार संदीप दास गर्ग को लकी ड्रा के द्वारा दिया गया । जिला अध्यक्ष पवन सिंघल द्वारा बताया गया की जिला कार्यकारिणी सहित सभी इकाइयों की पूर्ण कार्यकारिणी २९ जुलाई २०२४ को घोषित की जाएगी । उन्होंने सभी सदस्यों से महिला इकाई में अपने परिवार को जुड़वाने का आह्वान किया गया

आने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई जिसमें ८ सितंबर को होने वाले वैश्य अधिवेशन एवं मेघावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह को सफल बनाने का सामूहिक आवाहन किया गया । बैठक के समापन में प्रदेश ऑडिटर डॉ. मनोज मित्तल ने अपना संबोधन रखा व जिला महामंत्री अजय गर्ग में सभी का आभार व्यक्त किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + nine =