संपादकीय विशेष

चीनी, गुड़ के थोक दामों में आई गिरावट, Muzaffarnagar में चीनी का भंडारण ५४ लाख क्विंटल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) बाजार में चीनी और गुड़ की मांग कम होने से इनके दामों में गिरावट आ गई है। चार हजार रुपये क्विंटल से अधिक चल रही चीनी के दाम ३८०० रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं। जिले में चीनी का भंडारण ५४ लाख क्विंटल है। वहीं जो गुड़ ४५०० रुपये तक पहुंच गया था उसके दाम भी चार हजार रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए हैं।

लंबे समय बाद चीनी और गुड़ के दामों में गिरावट आई है। सीजन में गुड़ के दाम ४५०० रुपये क्विंटल तक पहुंच गए थे वही गुड़ चार हजार रुपये क्विंटल के आसपास चल रहा है। जिले के शीतगृहों में इस समय गुड़ का भंडारण नौ लाख ९५ हजार ५५४ कट्टे हैं। हालांकि यह गत वर्ष से ३८३४३ कट्टे कम है। गुड़ व्यापारी अचिंत मित्तल का कहना है कि चीनी के दाम कम हो जाने से गुड़ की मांग अपेक्षा से कम है।

रीमेड गुड़ में कुछ लोग चीनी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान गुड़ का उठान पूरी तरह बंद हो जाता है। एक माह गुड़ का उठान कम ही रहेगा।वहीं जिले की चीनी मिलों के पास काफी स्टॉक जमा है। जिले में आठ चीनी मिलों ने २०२३-२४ में एक करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। जिले की चीनी मिलों के पास इस समय ५४ लाख क्विंटल स्टॉक है। इनमें सबसे ज्यादा देश की सबसे बड़ी चीनी मिल खतौली के पास १६ लाख ६२ हजार ८३४ क्विंटल चीनी है।

भैसाना चीनी मिल के पास चार लाख ३५ हजार ३५७ क्विंटल, खाईखेड़ी के पास चार लाख २९ हजार ६७९ क्विंटल, मंसूरपुर चीनी मिल के पास छह लाख २५ हजार ७८१ क्विंटल, मोरना मिल के पास चार लाख ६९ हजार ६६४ क्विंटल, रोहाना मिल के पास दो लाख ९३ हजार २७९ क्विंटल, टिकौला शुगर मिल के पास सात लाख ४२ हजार ७९७ क्विंटल, तितावी मिल के पास नौ लाख ५८ हजार ३४७ क्विंटल चीनी का स्टॉक है।

चीनी के थोक विक्रेता अरुण खंडेलवाल का कहना है कि चीनी का अधिक स्टाक होने से बाजार चीनी के दाम गिरे हैं। चार हजार रुपये क्विंटल से ऊपर चल रही चीनी के दाम ३८०० से ३९०० रुपये क्विंटल के बीच चल रहे हैं। पुरानी चीनी ३७५० रुपये तक बिक रही है

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =