Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो द्वारा महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह का किया गया शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। आज नुमाईश मैदान में महाराजा सुहेलदेव जी की जयन्ती समारोह का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदो को श्रंद्वाजलि देकर किया गया।

इसके पश्चात् राष्ट्रधुन वन्दे मातरम् का गायन किया गया। महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो व शहीदो के परिजनो जिनमें श्रीमती पदमादेवी ग्राम भोपाडा, श्रीमती महाबीरी देवी ग्राम दुधाहेडी, श्री मुरारी लाल ग्राम इटावा, श्री राजीव कुमार ग्राम बामनहेडी, श्री अनिल कुमार ग्राम गोयला, श्रीमती कमला देवी साकेत कालोनी, श्रीमती हुकमोवती ग्राम छपार, शहीद सतीश कुमार ग्राम फुलत, शहीद कंवर सिंह ग्राम राजपुर-छाजपुर, शहीद ललित कुमार द्वारिकापुरी, शहीद खचेडू सिंह ग्राम बामनहेडी, शहीद धर्मपाल सिंह ग्राम कूकडा, श्रीमती धर्मकौर पत्नी स्व0 श्री अभय राम, ग्राम पट्टी चौधरान सिसौली, शहीद रिजवान, ग्राम विज्ञाना, शहीद अमरेश पाल, ग्राम बेलडा, शहीद प्रशान्त शर्मा ग्राम खान्जापुर, शहीद मनोज कुमार ग्राम कुटबी, शहीद कर्मसिंह ग्राम अथाई, शहीद सुरेश पाल ग्राम सोरम, शहीद राधेश्याम ग्राम बरला को फूल माला पहनाकर व शॉल उढाकर एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

उसके पश्चात सभा स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महाराजा सुहेलदेव जयन्ती के अवसर पर ऑनलाइन शुभारम्भध्उद्वबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, जनपदवासियों, शहीदो के परिवारजनो एवं बच्चों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।

इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मा0 विधायक पुरकाजी प्रमोद उटवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक सहित जनपदवासी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eighteen =