Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आज छठे दिन के खेल में कई रोमांचक मुकाबले विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए।

जिसमें छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छठे दिन के खेल में लेग क्रिकेट (महीला वर्ग), क्रिकेट (पुरूष वर्ग) के मुकाबले हुए। क्रिकेट (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में आज चार मैच हुए जिनमें पहला मैच बी0ए0 प्रथम वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0एफ0ए0 ने 47 रन से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बी0एस0सी0 (विज्ञान) व बी0कॉम के मध्य हुआ

जिसे बी0 कॉम ने 39 रन से जीता। तीसरा मैच बी0कॉम प्रथम वर्ष व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 08 विकेट से जीता।

प्रतियोगिता का आज का अंतिम मैच बी0कॉम द्वितीय वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0एफ0ए0 ने 06 विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की। वॉलीबॉल (महीला वर्ग) प्रतियोगिता में आज लीग मैच हुए। जिनमें पहला मैच बी0एफ0ए0 व बी0एस0सी0(विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी0एस0सी0(विज्ञान) ने 5 विकेट से जीता।

दूसरा मैच बी0ए0 तृतीय वर्ष व बी0एस0सी0 (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 तृतीय वर्ष ने 09 विकेट से जीता। तीसरा मैच बी0ए0 तृतीय वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 तृतीय वर्ष ने 16 रन से जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच बी0कॉम व बी0एफ0ए0 के मध्य हुए इस रौमांचक मैच में बी0कॉम ने जीतकर विजय प्राप्त की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, तुषार, अक्षय, फैसल, रितिक, सौरभ, हिमांशु, अनिमेष, रक्षित, रूद्र गौतम, तालीब रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंकित धामा क्रीडा विभागाध्यक्ष, डा0 दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, अमित कुमार, श्रीमति नितु गुप्ता, नीरज कुमार, प्राची चौधरी, श्रुति जैन, सपना, सोनिया, सोनम, विंश मित्तल, प्रियंका, संकेत, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 12 =