News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए ०१ अभियुक्त को एक अवैध तमंचा ३१५ बोर व एक जिन्दा कार० ३१५ बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त मेहरबान पुत्र कल्लू निवासी नई आबादी दरोगा की कोठी के पास दक्षिणी खालापार थाना खालापार जनपद मु०नगर। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार (चौकी प्रभारी वहलना), है०का० शिवओम भाटी, अनिल चौधरी शामिल रहे।

 

शातिर को बाइक सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र मे रेलवे स्टेशन से करीब एक माह पूर्व चोरी की गयी मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त को नावला गेट के पास से समय करीब ११.२० बजे किया गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी हुयी मोटर साइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो नम्बर क्क १२र् ं ५२६६ बरामद हुयी । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि दिनांक ०८ जून को दोपहर के समय मंसूरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाईकिल की चोरी के सम्बन्ध मे मुकदमा वादी मुकेश कुमार पुत्र श्री रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम निजामपुर, थाना मंसूरपुर जनपद मु०नगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर दी गयी थी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु०अ०स० १६५/२४ धारा ३७९ भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।
जिसमे गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरो की व सर्वेलान्स टीम की मदद से अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाईकिल हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो नम्बर क्क १२र् ं ५२६६ के साथ गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गौरव पुत्र श्री रामवीर निवासी ग्राम सोन्टा, थाना मन्सूरपुर, मु०नगर । गिरफ्तार किये गये अभि० से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैने यह मोटर साइकिल दिनांक ८.६.२०२४ को समय करीब २.४५ बजे दोपहर में मंसूरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से चुराई थी, आज मै इसे ही मेरठ मे किसी कबाडी को बेचने के लिये जा रहा था । जिसके कब्जे से मोटर साइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० उधम सिंह भाटी, का० रामविकास, का० ज्ञानेन्द्र सिंह थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

 

बरसात से गर्मी से निजातः जलभराव से नागरिक परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आज दोपहर के वक्त शहर के कई गली-मौहल्ले जलमग्न हो गए। देखने मे आया कि शहर की पॉश कालोनी ए टू जैड कालोनी मे भी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण नागरिकेें को काफी परेशानी उठानी पडी। पिछले कई दिनों से शरीर को चिपचिपाने वाली गर्मी और उमस का दंश झेल रहे शहरवासियों को आज उस समय राहत मिली कि जब दोपहर के वक्त अचानक बरसात हो गई। इस बारिश का नन्हे-मुन्ने बच्चो ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चे बारिश मे नहाये तथा मौज मस्ती की। वही ं दूसरी और बारिश के कारण जानसठ रोड स्थित नगर पालिका के वार्ड नम्बर एक गीता एन्कलेव कालोनी म भी जलभराव हो गया। मौहल्लावासियों का आरोप है कि कालोनी की नालियो की ठीक से सफाई नही हो सकी है। जिस कारण जलभराव की समस्या बन गई है।

 

पुण्यतिथि पर व्यापार संगठन द्वारा नमन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की ओर से वितरांग स्वामी कल्याण देव जी की २०वी पुण्यतिथि पर उनको शत-शत नमन करते है, प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा स्वामी कल्याण देव जी को नमन करते हुए कहां की महाराज जी ने अपने तप और अतुल्य पुरुषार्थ से मुजफ्फरनगर को विश्व में खास पहचान दिलाकर विश्व पटल के मानचित्र पर स्थापित कियाइस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरदार बलजिंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सराफा एसो पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल,अनिल सिंघल, मयंक गोयल,द्वारा भी स्वामी कल्याण देव जी को नमन किया गया

 

जीडी गोयनका में मैंगो एवं पूल पार्टी का भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर भा वि प सम्राट शाखा मु नगर द्वारा मैंगो एवं पूल पार्टी का भव्य, शानदार तथा आकर्षक आयोजन किया गया। जिसमें लगभग १०० सदस्यों पुरुष एवं मातृ शक्ति ने भागीदारी की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आदरणीय श्रीमती भारती तिवारी प्रिंसिपल जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल एवं दीपक तिवारी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात रस्सा कशी, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी, डांस, गीत आदि का आयोजन किया गया तथा दो समयबद्धता पुरस्कार निकाले गए। सभी कार्यक्रमों में विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। प्रांतीय संरक्षक श्री परम कीर्ति शरण अग्रवाल जी एवं उनके अनुज श्री प्रवीण सिंघल जी ने मिलकर ष्इमली का बूटा, बेरी का पेड़, इमली खट्टी मीठे बेर गाने पर भव्य एवं मनमोहक डांस किया साथ में शाखा अध्यक्ष श्री कीमती लाल जैन जी ने भी डांस कर इनका भरपूर साथ दिया। हैट लगाकर दोनों भाई बड़े ही आकर्षक लग रहे थे। सभी सदस्यों ने बार-बार तालियां बजाकर इनका उत्साह वर्धन किया। सुनील गर्ग ने भी एक अति सुंदर गाना गाकर सभी को आनंदित किया। इसके अलावा शाखा के अनेक सदस्यों( पुरुष एवं मातृशक्ति) ने अंताक्षरी के माध्यम से रोमांटिक, श्रृंगार रस, देशभक्ति आदि के गानों की कुछ पंक्तियां गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में उपस्थित सुरेंद्र अग्रवाल ने भी सदस्य कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। काफी सदस्यों ने स्विमिंग पूल में स्नान करने का भी आनंद लिया। विभिन्न खेलों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में कार्यक्रम चेयरमैन मनीष गोयल , श्रीमती बबीता गोयल, कुलदीप भारद्वाज, श्रीमती शिखा भारद्वाज, श्रीमती मोनिका शर्मा, डॉ नितिन जैन, श्रीमती सोनिया जैन तथा अमित बंसल के साथ-साथ शाखा संयोजिका श्रीमती परणिता गोयल जी का भी विशेष योगदान रहा। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के आम, जामुन ,दूध की ठंडाई पकोड़े, जलेबी आलू- पूरी , पोहा , छोला -चाट तथा चाय आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। इस सुंदर एवं भव्य आयोजन के लिए शाखा के संस्थापक परम कीर्ति शरण अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन, गोपाल कंसल, डा नितिन जैन, सुनील गर्ग, इंजी पीके गुप्ता, जग रोशन गोयल जी आदि ने बड़ा ही परिश्रम किया था। अंत में अध्यक्ष जी एवं सचिव महोदय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एवं धन्यवाद देते हुए आयोजन को समाप्त करने की घोषणा की।

 

22 को होगी श्री आदर्श रामलीला महोत्सव की बैठक
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला महोत्सव २०२४ की प्रथम मीटिंग का आयोजन रामलीला भवन में किया गया जिसमे प्रबंधक एवम सभी निर्देशक मंडल की सहमति से दिनांक २२ जुलाई २०२४ सोमवार से रिहर्सल का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। अतः सभी साथी कलाकार समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।बैठक में चेयरमैन अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, अमित भारद्वाज, पंकज शर्मा, पूर्व सभासद विकल्प जैन, तनिष्क भारद्वाज सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।

 

हादसे को दे रहा सूखा पेड दावत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित कावड़ मार्ग पर नुमाइश कैंप पंजाबी कालोनी के सामने रोड पर महमूद के पान के खोखे के बराबर में खड़ा सूख लिपस्टिक का पेड़ दे रहा है लगातार हादसों को दावत। जहां पर प्रशासन की कावड़ मेला यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है वही इस सूखे पेड़ को कटवाने का किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है जो की बिल्कुल सूखा होने के कारण हवा के एक झरोखे में कभी भी गिर सकता है जिसके बराबर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन के द्वारा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है यह रोड मुख्य कावड़ मार्ग है यहीं से होकर के समस्त कावड़िया गुजरते हैं और पेड़ के सड़क पर एक बहुत बड़ा नुमाइश कैंप कॉलोनी की ओर से कावड़ सिविल लगाया जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए इस पेड़ का कटे जाना अत्यधिक जरूरी है।

 

स्मैक सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं नारकोटिंक सैल मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा ०३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार , कब्जे से करीब ६० ग्राम स्मैक व घटना में प्रयुक्त ०१ नोटरसाइकिल बरामद । जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी तथा तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योमं बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं नार्कोटिक सैल मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा ०३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को खामपुर की तरफ से काली नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से ६० ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग १० लाख रुपये है, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल व ०१ इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण हाशिम पुत्र मनफूल निवासी हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, शुएब पुत्र अब्दुल रहमान नि० हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, अरशद पुत्र असगर निवासी हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर । जिसके कब्जे से ६० ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग १० लाख रुपये), ५० खाली पिन्नी छोटी, ०१ इलैक्ट्रानिक कांटा, ०१ मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर बरामद की। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में अक्षय शर्मा थाना प्रभारी, उ.नि. गजेंद्र सिंह, प्रशिक्षु जीतन सिंह, का. अजय कुमार, उ.नि. अखिल चौधरी, है. कां. नितिन मलिक थाना कोतवाली नगर, उ०नि० अखिल चौधरी प्रभारी, नितिन मलिक, संजय सोलंकी, का. शरद कुमार नार्कोटिक सैल मौजूद रहे।

 

20वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ, हवन का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की बीसवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ, हवन-पूजन व वृक्षारोपण के साथ शहर आर्य समाज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अर्पित किए गए श्रद्धा-सुमन । प्रातः बेला में यज्ञ, हवन-पूजन, वृक्षारोपण व प्रसाद वितरण के साथ आर्य समाज (शहर) परिसर में, गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर व अन्य सैंकड़ो शैक्षिक संस्थानों के संस्थापक, तीन सदी के युग दृष्टा, शिक्षा ऋषि, पद्म श्री व पद्म भूषण से अलंकृत, परम् पूज्य वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज की बीसवीं पुण्यतिथि पर गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व आर्य समाज के पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कार्यक्रमानुसार श्रद्धासुमन अर्पित किये गए । कार्यक्रम में श्रीमती मंजू आर्य ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ व हवन-पूजन कराया, गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष इं० अजय सक्सेना मुख्य यज्ञमान रहे, शहर आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य ने स्वामी कल्याणदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती के बाद शिक्षा के क्षेत्र में सैंकडों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर सर्वाधिक कार्य किया, मुख्य यज्ञमान इं० अजय सक्सेना ने कहा कि रेत के टीले के क्षेत्र भागवत भूमि को शुकतीर्थ के रूप में मूर्त रूप देकर विश्व विख्यात बनाने में स्वामी कल्याणदेव की महती भूमिका रही, इस अवसर पर स्वामी कल्याणदेव की याद को चिरस्थाई बनाने के लिए शहर आर्य समाज परिसर में फलदार वृक्ष रोपित किए गए। कार्यक्रम आयोजन में इं० प्रशान्त कुच्छल, इन्जीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल, एडवोकेट अशोक कुशवाहा, एडवोकेट अनूप सिंह राठी, प्रदीप कुमार मलिक, साक्षी आर्य, सुधा आर्य, अनिल त्यागी, राजेश कुमार आर्य, भजनोपदेशक अरूण आर्य, स्कूल प्रबंधक शिवा आर्य, सुधीर आर्य आदि का विशेष योगदान रहा ।

 

एक पेड मां के नाम के तहत लायन क्लब दिव्य की ओर से किया गया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। मां के नाम एक पेड़ के स्लोगन के अंतर्गत लायन क्लब दिव्य की ओर से आम, चीकू, अमरूद, जामुन, नीम इत्यादि के पौधों का वृक्षारोपण भोपा रोड स्थित गिरीश अग्रवाल जी के फॉर्म पर किया गया जिसमें लायन सरवन गर्ग जी अध्यक्ष, लायन संदीप सिंघल सेक्रेटरी, लायन गिरीश अग्रवाल जी, लायन सुनील जैन जी ,लायन रजनीश अग्रवाल जी , लायन राजीव अग्रवाल जी , लायन अजय गर्ग जी, लायन सुलेख मित्तल जी, लायन राजकुमार अग्रवाल जी, लायन रामकुमार त्यागी जी, लायन नवीन जैन जी इत्यादि उपस्थित रहे लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लायन गिरीश अग्रवाल जी व अन्य अभी लायन साथियो की रहेगी

 

मंत्री जयंत चौधरी शहीद लोकेश की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) केंद्रीय सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी का जनपद मुजफ्फरनगर आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। सूत्रों के अनुसार भोपा के निकटवर्ती गाँव यूसुफपुर निवासी लोकेश सहरावत सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में हादसे में शहीद हो गए थे। शहीद लोकेश सहरावत माता-पिता के एकलोते पुत्र थे। आगामी २१ जुलाई को शहीद लोकेश सहरावत की प्रतिमा का अनावरण मुख्य चौराहे पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद की प्रतिमा का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी करेगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यूसुफपुर में एक सभा का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि यूसुफपुर के मुख्य चौराहे पर भट्टे की खाली पड़ी भूमि पर सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों किसान भाग लेंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इस मौके पर सुधीर भारती, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.अमित ठाकरान, आनंद कुमार, संदीप उर्फ सुंदर गुर्जर, विकास मुखिया आदि मौजूद रहे।

 

तीन साल बेमिसाल पर दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। डा.वीरपाल निर्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सफल तीन वर्ष पूरा करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। डा.निर्वाल ने अध्यक्ष के रूप में एक पारदर्शी ,सूचितापूर्ण और निष्ठापूर्ण भूमिका निभाई है जिसके फलस्वरूप मुजफ्फर नगर जिला पंचायत को प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है ।यह एक नया कीर्तिमान है जो उनके कार्यकाल में प्राप्त हुआ है । इसके लिए भी उनको और जिला पंचायत के सभी सम्मानित सदस्यों को रामकुमार शर्मा जिला संयोजक ,सा.प्रकोष्ठ, प्रदीप निर्वाल युवा भाजपा कार्यकर्ता सहित कार्यकर्ताओं की ओर से अनेक बधाई और शुभकामनाएं ।आशा है भविष्य में भी शेष कार्यकाल नए आयाम स्थापित करेगा ।

 

परीक्षा परिणाम हुआ घोषितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने बीएससी के पंचम सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया।
बीएससी पंचम सेमेस्टर की मेरिट सूची में सिद्वान्त अरोरा ने ८.४७ सीजीपीए, रीतिका ने ८.३४ सीजीपीए, अन्नु पुंडीर ने ८.३१ सीजीपीए, अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है(ै।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा० एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों द्वारा उच्चतम अंक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी । उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाष को छूने की आषा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेषक डॉ. अषोक कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी ।
तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संकाय के सभी षिक्षको ने विद्यार्थियों को आर्षीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने षिक्षको का मान बढाया है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) समन्वयक डा विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपनी अथक मेहनत व लगन से अपनी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है। जिसके लिये हमें इन पर गर्व है। आने वाले समय में भी छात्र-छात्राये इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगें और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर बेसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्षा डा० पूजा तोमर ने हर्ष के साथ बताया कि बीएससी में विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, डा० ऋषभ भारद्वाज एवं प्रवक्ता डा० राहुल आर्य, राजदीप सहरावत, डा० मनोज मित्तल, डा० रीतु पुंडीर, विवेक, हर्षिता, मिनल मान, आशीष तिवारी, तुषार भारद्वाज, अक्षय राहुल कुमार, आदि ने सभी को बधाई दी।

 

पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी की २० वी पुण्यतिथि के अवसर पर २८ साल से भ्रष्टाचार में भूमाफिया के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने गांधी पॉलिटेक्निक स्थित प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वामी जी के द्वारा शिक्षा व समाज के लिए किए गए कार्यों का गुणगान किया। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी की २० वी पुण्यतिथि इस अवसर पर धरनारत मास्टर विजय सिंह व राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक ठाकुर अशोक सिंह , राजवीर सिंह जादौन मनोज कुमार सहित गण मान्य लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर धूप दीप जलाकर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें शत-शत नमन किया इस अवसर पर एक मीटिंग करके स्वामी जी के द्वारा समाजहित में किए गए कार्य का गुणगान किया , मास्टर विजय सिंह ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी जी द्वारा लगभग ३०० संस्थाओं का निर्माण अपने आप में एक मिसाल है जिससे समाज आज लाभान्वित हो रहा है गरीब अमीर के सभी बच्चे पढ़ रहे हैं , राजेंद्र पुंडीर जी ने कहा स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है समाज सदैव ऋणी रहेगा , ठाकुर अशोक सिंह ने कहा समाज सेवा में स्वामी जी का विकल्प अभी तक पैदा नहीं हुआ हम सबको स्वामी जी के पद चिन्ह पर चलकर समाज के लिए काम करना चाहिए इस अवसर पर राजवीर जादौन मनोज कुमार सोमपाल रामधन उपस्थित रहे।

 

नशे के सौदागर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा वे कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एक टीम वर्क की भांति मेहनत से काम कर रहें हैं और इनकी लाजवाब पुलिसिंग से क्षेत्र में अपराध शून्य की और कर रहे हैं तथा अवैध नशा के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर नशे के कारोबारियों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं इसी मेहनत ने शाहपुर क्षेत्र की जनता को प्रभावित किया हुआ है तथा बदमाशों में खौफ पैदा किया इनका जोश जुनून वाकई में काबिले तारीफ है आज भी शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने एक सराहनीय वह प्रशंसनीय गुडवर्क को अंजाम देते हुए अवैध नशे के कारोबारी की नाक में नकेल डालते हुए कसेरवा नहर पुलिया से अभियुक्त आरिफ पुत्र इकराम निवासी कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को ८.७०० ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं।जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०स० २२९/२४ धारा ०८ध्२१ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा हैं।

 

 

शोकसभा में दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)समाजसेवी पं.जयकुमार शर्मा के पुत्र रजनीश शर्मा एडवोकेट की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगां ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
थाना सिविल लाईन क्षेत्र की उत्तरी सिविल लाईन निकट साईधाम निवासी समाजसेवी पं.जयकुमार शर्मा के युवा पुत्र रजनीश शर्मा एड.का बीते दिनो आकस्मिक निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पधारे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यापार मंडल के पदाधिकारियो तथा शहर के गणमान्य लोगों ने स्व.रजनीश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, पूर्व महासचिव जितेन्द्र कुमार, जिला बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, पूर्व महासचिव प्रदीप मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता सुबोध शर्मा, देवी सिंह सिम्भालका, पं.उमादत्त शर्मा, जिला बार संघ के पूर्व सचिव अरूण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष राठौर, अधिवक्ता अमित विकल, सिविल बार संघ अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, अक्षय चौधरी बंटी, प्रदीप शर्मा एडवोकेट, रूपेन्द्र सैनी, मीडियाकर्मियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

स्वामी कल्याण देव केवल समाज के लिए जियेः अनिल कुमारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वीतराग संत एवं शिक्षा ऋषि के नाम से विख्यात स्वामी कल्याण देव महाराज की २०वीं पुण्यतिथि पर शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर राज से साधु संतों के साथ ही अन्य लोगों ने पहुंचकर संत स्वामी कल्याण देव को याद किया और उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाकर अपना भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान मौजूद रहे। मंत्री अनिल कुमार तथा सांसद चंदन चौहान का शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने पटका और ग्रंथ भेंटकर स्वागत एवं सत्कार किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि स्वामी कल्याण देव का जीवन केवल समाज के लिए था, वो समाज के हित को साधन के लिए ही संघर्ष करते रहे और सामाजिक उत्थान की चिंता में ही उन्होंने अपना जीवन जिया। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के विराट पुरुषार्थ, तप और त्याग की कर्म गाथा अमर है। १२९ वर्ष आयु के दीर्घ जीवन में उन्होंने हर घड़ी को जनसेवा के लिए जिया। सांसद चंदन सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवाभावी संत के दर्शन और समर्पण से पौराणिक शुकतीर्थ देश के मुख्य धार्मिक तथा आध्यात्मिक केंद्रों में गरिमा से चमक रहा है। आज यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस तीर्थ को संवारने के लिए अनेक सराहनीय कार्य किये हैं। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भगीरथ बनकर गंगा की अविरल धारा लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं। शुकतीर्थ के जीर्णोंद्धारक, शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन वीतराग परम पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की २०वीं पुण्यतिथि पर शुकतीर्थ धाम पहुँचकर शिक्षाऋषि को पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धांजलि अर्पित की। महामुनि श्री शुकदेव की तपोभूमि शुकतीर्थ में संत विभूति स्वामी कल्याणदेव १४ जुलाई, २००४ में ब्रह्मलीन हुए थे। प्रति वर्ष भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में उनकी पुण्यतिथि श्र(ा एवं भक्ति से मनाई जाती है। महाभारत कालीन जीर्ण-शीर्ण इस तीर्थ का कैसे वीतराग संत ने जीर्णो(ार किया, ये अद्भुत है और अकल्पनीय भी। वर्ष १९४३-४४ की अवधि में प्रयागराज में कुंभ लगा था। देश के शंकराचार्य, संत-महात्माओं ने संगम तट पर गंगाजल हाथ में देकर स्वामी जी से शुकतीर्थ के जीर्णो(ार का संकल्प लिया। निर्जन जंगल और तीर्थ में वीतराग संत पग पड़े। उन्होंने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की राय से वृंदावन के विद्वानों से पूरे वर्ष का अखंड भागवत पाठ करा कर अपने संकल्प में आहुति दी। धीरे-धीरे ये तीर्थ भागवत के मर्मज्ञों का कथा केंद्र बन गया। पूरे भारत से कथा व्यास और श्र(ालु भागवत सप्ताह के लिए यहां आते हैं। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव जी महाराज का जन्म वर्ष १८७६ में उनके ननिहाल में बागपत जनपद के गांव कोताना में हुआ था। उनका पालन पोषण मुजफ्फरनगर जनपद के अपने गांव मुंडभर में हुआ था। उन्होंने वर्ष १९०० में मुनि की रेती )षिकेश में गुरुदेव स्वामी पूर्णानंद जी से संन्यास की दीक्षा ली थी। अपने १२९ वर्ष के जीवनकाल में उन्होंने १०० वर्ष जनसेवा में गुजारे। स्वामी कल्यादेव जी ने १४ जुलाई २००४ को शुक्रताल में एकादशी के दिन रात्रि १२ बजकर २० मिनट पर अंतिम सांस ली थी। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार और सांसद संजय चौहान ने शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी कल्याण देव के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए त्याग के साथ समर्पित रहकर शुकतीर्थ के विकास में आहुति देने का काम किया है। उनके ही प्रयास से आज यहां पर सरकार ने विकास के लिए परिषद् का गठन कर दिया है। आगामी दिनों में विकास के पथ पर यह तीर्थ क्षेत्र और भी अधिक निखरेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग तथा साधु संत मौजूद रहे।

 

वृक्ष धरा का श्रृंगारः ब्रिजेन्द्र मलिक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज्य सरकार द्वारा पेड लगाओ पेड बचाओ अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले वृक्षारोपण के तहत सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के प्रांगण में कार्यकारिणी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र मलिक एवं सुधीर गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सिविल बार सिविल बार परिसर में वृक्षों को रोपित कर सभी से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर सदस्यगणों ने वृक्षों की कटाई से पर्यावरण के बिगडते संतुलन तथा तापमान में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान सभी लोगां से एक पेड मॉ के नाम अभियान से जुडने के आहवान पर सभी के द्वारा एक-एक पेड लगाए जाने का तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यगणों काएक मत था कि निश्चित तौर पर एक पेड मॉ के नाम अभियान देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मॉ की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज ऐरन, अभिषेक पाल, सोहनलाल, निपुण जैन, ध्रुव मित्तल, कु.नूपुर, विक्की बालियान, अंकुर गर्ग, राकेश पाल, हरीश कुमार, अरविन्द, अभिषेक खन्ना, कययूम आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

साईकिल सवार की सडक हादसे मे मौत
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे साईकिल सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बुढाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे सराय गांव के कट पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक की गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त गांव लुहसाना निवासी-योगेन्द्र पुत्र आत्माराम के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। परिवारजन एवं ग्रामीण तुरन्त ही टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
तितावी। लालूखेडी के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पास्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र की लालूखेडी चैक पोस्ट के समीप एक व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के दुकानदारों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का मानना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 

अंतरराष्ट्रीय मुशायरा में नजमुल इस्लाम सिद्दीकी को मिला अवार्ड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। ग्लोबल राइटर्स एसोसिएशन इटली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुशायरा में भारत की ओर से मुजफ्फरनगर जनपद के खेड़ी कुरेश खतौली निवासी नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नजम को भी आमंत्रित किया गया अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नजम ने अपना कलाम सुनाकर सभी का दिल जीत लिया तथा उनके कलाम को सभी ने सराहा इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा इटली के आयोजको द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नजम को दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड देकर सम्मानित किया गया श्री नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नज्म को अवार्ड मिलने से मुजफ्फरनगर जनपद सहित ग्राम खेड़ी कुरेश खतौली में जश्न का माहौल है आज मुजफ्फरनगर आगमन पर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नज्म का नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया अंतर्राष्ट्रीय शायर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नज्म ने सभी का आभार व्यक्त किया मिली जानकारी के अनुसारमीर अनीस आलमी अवार्ड बरा ए रसाई अदब और मनकबती कलाम ये प्रोग्राम दुनिया ए अदब का था इस प्रोग्राम में तमाम दुनिया के शायरों से पंद्रह . पंद्रह कलाम , रचनाएं लिए गए थे जो मुंतजीम कमेटी थी उसने तमाम दुनिया ए अदब के शायरों के कलाम, रचनाओं को जेरे नजर कर के इंतेखघब, चुना था, गुलोबल राइटर्स एसोसिएशन इटली ने जनाब नजमुल इस्लाम नज्म सिद्दीकी के कलाम रचनाओं का इंतेखाब चुना किया गया गुलोबल राइटर्स एसोसिएशन इटली ने अंतरराष्ट्रीय शायर जनाब नजमुल इस्लाम नज्म सिद्दीकघ्ी को मीर अनीस अवार्ड से सम्मानित किया गुलोबल राइटर्स एसोसिएशन इटली के मुंतजिम जनाब मो. नवाज गिलयाना, सरपरस्त, मोहतरमा जेबुन्निसा जेबी साहिबा थी, उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रमुख शायर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नज्म ने अपने कलाम से जहां एक और पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है वहीं दूसरी ओर उर्दू अदब की तरक्की के लिए भी बहुत ही बेहतरीन काम किया है विदेश में भी भारत का परचम लहराने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रमुख शायर नजमुल इस्लाम सिद्दीकी नज्म को पूरे भारतवर्ष से बधाई देने वालों का तांता लगा है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + three =