Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

25 फरवरी को व्यापारी दुकानें बंद कर जेल भरो आंदोलन करेंगे

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मार्केट व्यापारी एसोसिएशन से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आपात बैठक तुलसी पार्क में राकेश त्यागी की अध्यक्षता एवं राजेंद्र अरोरा के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक २५ फरवरी को व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखकर जेल भरो आंदोलन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका मार्केट व्यापारी एसोसिएशन से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आपात बैठक तुलसी पार्क में राकेश त्यागी की अध्यक्षता एवं राजेंद्र अरोरा के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल उपस्थित रहे। व्यापारियों ने बताया कि नगरपालिका से फोन कर दुकानदारों को रसीद कटवाने का नाजायज दबाव बनाया जा रहा है

जबकि सीधे-सीधे मंडलायुक्त द्वारा प्रस्ताव संख्या १३३ के आधार पर निस्तारण कर आदेश पारित किया गया है तथा चार रिमाइंडर भी भेजे गए हैं। एसडीएम द्वारा भी मंडलायुक्त के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है

जिसकी प्रतिलिपि विज्ञप्ति के साथ है इसके बावजूद भी पालिका प्रशासन शपथ पत्र लेकर रसीद कटवाने का नाजायज दबाव बना रहा है। सभी व्यापारियों द्वारा प्रस्ताव पास कर घोषणा की गई कि दिनांक २५-२-२१ को व्यापारी जेल भरो आंदोलन करेंगे

जेल भरो आंदोलन चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवाज के पास मंडी थाने से होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उस दिन नगरपालिका के समस्त बाजार भी बंद रहेंगे।

बैठक में भानु प्रताप, वीरेंद्र अरोरा, रोशन लाल, किशन लाल नारंग, महेंद्र नाथ, शिशुकांत गर्ग, जयेन्द्र प्रकाश, विजय मदान, प्रतीक अरोरा,जसप्रीत सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, असलम, अनुज, टोनी, धीर सिंह, सुशील, ओमवीर, आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 9 =