Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बढ़ती महंगाई के विरोध में दर्जनों व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यलय पर देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले दर्जनों व्यापारियों ने प्रदेश मंत्री संजय मित्तल के नेर्तत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधान मंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा

इस ज्ञापन के दौरान व्यापारियों ने बताया कि पिछले काफी समय से लगातार क्रूड आयल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम चल रही है,परंतु हमारे देश में केंद्र सरकार के द्वारा भारी टैक्स पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाने के कारण हमारे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें लगभग १०० रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं

जबकि घरेलू गैस सिलेंडर लगभग ८०० रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है, जोकि अत्यंत महंगा है, जबकि पूर्व की सरकारों के समय घरेलू गैस की कीमत ४०० रुपये प्रति सिलेंडर रही है।

इस प्रकार से आज देश में इन पदार्थों पर रेट बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्ट भी महंगी हो जाती है,इससे आम आदमी के उपयोग की सामग्री चाहे दाल चावल हो या खाद्य पदार्थों सभी महंगे हो गए हैं

जिसके कारण मध्यवर्गीय परिवारों की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है तथा गरीब जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।अतः इस आशय से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करते हैं

तथा हम मांग करते हैं कि इन पेट्रोलियम पदार्थों पर अविलंब करके कम करनी चाहिए ताकि देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई से राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालो में व्यापारी नेता संजय मित्तल, नई मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिंदल, व्यापारी नेता महेश चौहान, जर्नाधन विश्वकर्मा, जयपाल शर्मा, नीरज गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =