वैश्विक

14 साल के बच्चे से जबरदस्ती संबंध बनाती रही 30 साल की महिला, हो गई प्रेग्नेंट

वाशिंगटन। अमेरिका में हैरान करने वाली एक सनसनीखेज वारदात हुई. दरअसल यहां एक महिला काउंसलर ने अपनी आधी उम्र से भी छोटे बच्चे का एक साल से ज्यादा वक्त तक यौन शोषण किया. इसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई. ये मामला सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है. जानिए ये पूरा मामला क्या है.

अमेरिका में आयोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स में 30 साल की एक महिला काउंसलर ने 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया. नाबालिग के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने की वजह से महिला प्रेग्नेंट हो गई.

जिसके बाद उसने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया. बता दें कि 14 साल के नाबालिग का यौन शोषण करने वाली महिला का नाम डेनिल हुक है. जब महिला ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया तब मामले का खुलासा हुआ.

कोर्ट में पीड़ित के वकील ने बताया कि यौन शोषण के बाद डेनिल हुक ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया. इसकी पुष्टि डीएनए टेस्ट से हुई. जांच में नाबालिग और नवजात बच्चे का डीएनए मैच हुआ.

जान लें कि मार्च, 2020 में पुलिस ने महिला को नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया.

बीते बुधवार को महिला को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया. इससे पहले महिला ने कोर्ट में नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के लिए लिखित रूप में माफी भी मांगी.

आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस के मुताबिक, डेनिल हुक ने 1 जुलाई, 2017 से 30 नवंबर, 2018 के बीच 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया. महिला ने नाबालिग के साथ कई बार अवैध तरीके से संबंध बनाए.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + six =