वैश्विक

कांगो में इटली के राजदूत की हत्या, संयुक्त राष्ट्र मिशन के काफिले पर हमले में एक सैन्य अधिकारी की भी मौत

कांगो में इटली के राजदूत लुका अतानासियो और एक सैन्य अधिकारी अधिकारी की सोमवार को हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे संयुक्त राष्ट्र मिशन के काफिले में कांगो की यात्रा कर रहे थे।

एक संक्षिप्त वक्तव्य में इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लुका अतानासियो और अधिकारी की गोमा में हत्या की गई। वे कांगो में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के काफिले में यात्रा कर रहे थे। 

कांगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूएन के विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के दल पर गोमा के पास हमला किया गया। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इटली के राजदूत गोलीबारी की चपेट में आ गए।

गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। हमले में एक मेजर व एक अंगरक्षक की भी मौत की खबर है। कांगो के जिस पूर्वी इलाके में हमला हुआ वह अशांत क्षेत्र है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =